अंधा बनकर दिल्ली की सड़कों पर मांगता था भीख, इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में 5 सेकंड का मिला रोल और अब...

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऐसे कई लोग आते हैं, जो अपनी मेहनत से अपनी किस्मत चमका लेते हैं। हमने अक्सर एक्टर्स की अमीर बनने की कई कहानियां सुनी हैं। चाहे वह बस कंडक्टर से सुपरस्टार बनने वाले रजनीकांत हों, झुग्गी-झोपड़ी में रहने से लेकर बंगले का सफर तय करने वाले जैकी श्रॉफ हों, प्रसिद्धि पाने और पैसा कमाने के बाद एक्टर्स की जिंदगी बदल गई।
एक और एक्टर जो महज 5 सेकेंड के रोल से हो गया था मशहूर, कभी सड़कों पर मांगता था भीख! उन्होंने फिल्म के लिए ऑडिशन सिर्फ मुफ्त खाने के लिए दिया था, लेकिन बाद में फिल्म में काम करके जो पैसे मिले उससे उन्होंने अपनी जिंदगी ही बदल ली। हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि पीके का भिखारी एक्टर मनोज रॉय है।
असम के सोनितपुर जिले के बेदेती गांव के रहने वाले, मनोज रॉय एक दिहाड़ी मजदूर के बेटे हैं, जिन्होंने जन्म के तुरंत बाद अपनी मां को खो दिया था और बाद में जब उनके दिहाड़ी मजदूर पिता इतने बीमार पड़ गए कि काम करना मुश्किल हो गया, तो उन्होंने भीख मांगने के लिए स्कूल छोड़ दिया। वह नौकरी की तलाश में दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में चढ़ गए। हाथ में भीख का कटोरा लेकर, अंधों की तरह एक्ट करते थे और इस वजह से उन्हें फिल्म में पांच सेकेंड का रोल मिल गया।
उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में कहा, "मैं जंतर-मंतर पर रोज जाता था। कुछ महीने पहले, दो लोग मेरे पास आये और पूछा कि क्या मैं एक्टिंग कर सकता हूं। मैंने उनसे कहा कि दो वक्त की रोटी खाने के लिए मैं रोज एक्टिंग करता हूं। जाने से पहले उन्होंने मुझे एक फोन नंबर और 20 रुपये का नोट दिया।"
बाद में, उन्हें नेहरू स्टेडियम में ऑडिशन के लिए बुलाया गया और उन्होंने आमिर खान की फिल्म पीके में रोल पाने के लिए सात अन्य भिखारियों को हराया, जो सभी असल में अंधे थे। उन्होंने कहा, "मैं अगले ही दिन गया और खुद को एक फिल्म यूनिट के बीच था। मुझे सात अन्य भिखारियों के साथ ऑडिशन के लिए अलग ले जाया गया, सभी देख नहीं सकते थे। मुझे फिल्म या एक्टर्स की कोई परवाह नहीं थी; मुझे बस इस बात की तसल्ली थी एक हफ्ते तक मुझे खाना मुफ्त में ही मिलेगा।"
मनोज रॉय को राजकुमार हिरानी की आमिर खान स्टारर फिल्म पीके में 5 सेकंड की भूमिका मिली जिसमें उन्होंने एक अंधे भिखारी की भूमिका निभाई। उन्हें तब तक खड़ा रहना पड़ा और एक छड़ी का सहारा लेना पड़ा जब तक कि आमिर खान नहीं आए और उनके कटोरे से सिक्के नहीं निकाल लिए। फिल्म में अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत के साथ अन्य लोग भी अहम रोल में थे और यह एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई, फिल्म ने दुनिया भर में 722 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
उसी इंटरव्यू में मनोज रॉय ने खुलासा किया कि पीके में आने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई। फिल्म से कमाए गए पैसों से मनोज ने अपने गांव में एक नई दुकान खरीदी और कहा, "फिल्म से कमाए गए पैसों से मैं अपने गांव लौट आया। मेरे पास गांव की एक दुकान में नौकरी है, एक फेसबुक अकाउंट है और एक गर्लफ्रेंड है।" भी। लोग अब मुझे पीके हनी सिंह कहते हैं। यह सब फिल्म की वजह से है।"


Click it and Unblock the Notifications