रंजीत ने 350 फिल्मों में निभाया रेपिस्ट का रोल, बोले- पूरी जिंदगी लड़कियों के कपड़े खींचता रह गया

ranjeet

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार रंजीत भले ही अब फिल्मी वर्ल्ड से दूरी बनाए हुए हैं लेकिन इसके बावजूद भी वह अपनी फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा पॉपुलर है. उन्हें फिल्मों में ज्यादातर विलेन के तौर पर देखा गया. इतना ही नहीं उन्होंने अपने पूरे करियर में काफी फिल्मों में काम किया और उनके किरदार आज भी याद किए जाते हैं. लेकिन हाल ही में एक्टर ने ई-टाइम्स के साथ में काफी एक लंबा इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपने फिल्मी करियर के बारे में काफी कुछ बताया.

इंडस्ट्री में कोई नहीं था गॉडफादर

अपने बॉलीवुड करियर पर बात करते हुए रंजीत कहते हैं कि "मैं बाई चांस एक्टर बन गया था और मैं कभी भी एक्टिंग में सीरियस था ही नहीं. ना ही यहां पर कोई मेरा गॉडफादर रहा फिर भी मुझे इतनी फिल्मों में काम करने का मौका मिल गया. मेरे पास इतना काम रहता था कि घर लौटने तक का वक्त नहीं होता था. यहां तक कि मैं कार में ही सो जाया करता था. मुझे तो इतना भी पता नहीं चलता था कि मैं कितना पैसा कमा रहा हूं. यहां तक कि मुझे लेकर लोग फिल्में तक अनाउंस कर देते थे और मुझे पता ही नहीं चल पाता था कि मैं फिल्म में काम करने वाला हूं. लेकिन मैंने कभी भी ऐसी फिल्मों को मना नहीं किया."

एयर फोर्स की ट्रेनिंग के लिए पहुंचे कोयंबटूर

बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि रंजीत की पहली फिल्म ही बंद हो गई. इस पर बात करते हुए अक्सर कहते हैं कि "मैं एक फुटबॉलर था और मुझे सभी गोली के नाम से बुलाते थे. मैंने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर एयर फोर्स का एग्जाम भी अप्लाई किया. जिसकी ट्रेनिंग के लिए हमें कोयंबटूर जाना पड़ा. लेकिन मेरे सुपरवाइजर के साथ मेरी बनी नहीं और मैंने वहां बीच में ही छोड़ दिया. मैं वापस दिल्ली आ गया लेकिन यह पता नहीं चल रहा था कि क्या करूं."

रणजीत सिंह ने फिल्म बनाने से किया इनकार

इसी के आगे रंजीत कहते हैं कि "मैं एक पार्टी में गया और वहां पर मुझे रणजीत सिंह मिल गए थे. जो कि मुझे अपनी फिल्म में लेना चाह रहे थे. मैंने इसके लिए हामी भर दी. इस फिल्म में मैंने हीरो का किरदार निभाया जो कि एक ट्रक ड्राइवर का हेल्पर होता है. मैंने अपने परिवार तो छोड़ो अपने दोस्तों तक को इस फिल्म में काम करने को लेकर नहीं बताया. लेकिन बाद में रणजीत सिंह ने इस फिल्म को बनाने को लेकर मना कर दिया. मैं मुंबई आ गया और दूसरे ही दिन सुनील दत्त से मिल लिया. जिसके बाद में अगले ही दिन मेरी राज कपूर से भी मुलाकात हुई और जब फिल्म ब फाइनल ही नहीं थी तो मैंने फिर से वापस दिल्ली जाने का सोच लिया."

सुनील दत्त के कारण मिली फिल्म

लेकिन इसी इंटरव्यू के दौरान रंजीत ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्हें किस तरह से फिल्म में काम मिला. एक्टर ने बताया कि "मेरे मुंबई छोड़ने से पहले ही मेरे एक दोस्त ने मुझसे काम में कुछ सहायता मांग ली. जिस पर मैं उसे सुनील दत्त के ऑफिस में ले गया. जिस पर मुझे पता चला कि सुनील दत्त मुझसे खफा है. ऐसा इसीलिए क्योंकि वह एक रोल के लिए मुझे लेना चाह रहे थे और उनका मुझसे संपर्क नहीं हो पा रहा था. इस तरह से मुझे रेशमा और शेरा फिल्म में रोल मिला. जिसके बाद में सावन भादो फिल्म में भी एक छोटा सा किरदार निभाया. धीरे धीरे मुझे फिल्में मिलना शुरू हुई और पहली दो फिल्मों में मैंने भाई का किरदार निभाया और फिर पूरी जिंदगी लड़कियों के कपड़े खींचता रह गया."

350 फिल्मों में निभाया रेपिस्ट का किरदार

अगर हम रंजीत के कैरियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में 350 फिल्में रेपिस्ट के तौर पर की हैं. इतना ही नहीं रंजीत को इससे कुछ भी शिकायत नहीं है. रंजीत में इसी पर कहा कि "उन दिनों रेप सीन वल्गर नहीं हुआ करते थे और मेरा काम होता था के साथ में हीरोइन भी कंफर्टेबल हो जाए. लेकिन फिल्मों के बाद मुझे रेप स्पेशलिस्ट बुलाया जाने लगा. उस वक्त अभी जैसा माहौल नहीं है और लव मेकिंग सीन नहीं होते थे. भाई, अगर यही सब करना है तो ब्लू फिल्म बना लो?" रंजीत ने मजाकिया अंदाज में कहा कि "मैं हमेशा से ही मजाक में कह देता था कि फैशन ने मेरा करियर ही बर्बाद कर दिया. लेकिन अब लड़कियों ने इतने ज्यादा छोटे कपड़े पहनना शुरू कर दिया है कि अब खींचने को कुछ बचा ही नहीं है."

More from Filmibeat

Read more about: ranjeet
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X