पान और सिगरेट की लत ने इस एक्टर को बनाया खलनायक, बड़े-बड़े सितारे भी काम साथ काम करने से करते थे परहेज

Pran

एक वक्त हुआ करता था जब बॉलीवुड में फिल्मों में हीरो हीरोइन के अलावा एक विलेन होना बहुत जरूरी बताया जाता था। 40 से 50 के दशक में एक विलेन ने बॉलीवुड में इस कदर कब्जा किया कि लगभग हर फिल्म में उन्हें विलेन का किरदार मिलता था। उनके चेहरे के हो भाव ही हसीनाओं को डरा देते थे। साड़ी पहने हुए इस औरत के भेष में वही खतरनाक विलेन है।

अगर आप तस्वीर से उन्हें नहीं पहचान पा रहे हैं तो आपको बता दें कि इस सदी में लिपटी हुई खूबसूरत महिला के तौर पर कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के शानदार विलेन प्राण साहब हैं। जिन्होंने सदाबहार फिल्मों में काम किया है। अपनी जबरदस्त आवाज और तीखी नजर के चलते वह काफी पॉपुलर हुए। इतना ही नहीं एक वक्त हुआ करता था जब पर्दे पर उनकी हंसी और घूरती हुई आंखों से लोग डर जाते थे।

इसी के चलते लोगों ने अपने बच्चों का नाम प्राण रखना बंद कर दिया था। प्राण साहब का विलन का किरदार इतना ज्यादा पॉपुलर हो गया था कि हीरो भी उनके साथ फिल्म करने से मना कर देते थे। एक्टर प्राण ने जंजीर, डॉन, कश्मीर की कली, कालिया और शराबी जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में प्राण साहब की शानदार एक्टिंग ने हर किसी को दंग कर के रख दिया।

बताया जाता है कि पान और सिगरेट की लत के चलते ही प्राण साहब बॉलीवुड तक पहुंचे। दरअसल वह रोजाना एक पान की दुकान पर पान खाने जाते थे। तब यहीं पर मशहूर फिल्म राइटर वली मोहम्मद भी आया करते थे। उन्होंने प्रण को देख लिया और उनको प्राण का चेहरा विलेन के तौर पर काफी अच्छा लगा। उन्होंने वहीं पर प्राण को मिलने आने के लिए कह दिया।

लेकिन प्राण साहब ने इस बात की कोई भी परवाह नहीं की। इसके बाद वली मोहम्मद खुद प्राण साहब से मिलने गए और कहा कि वह उनसे मिलना क्यों नहीं चाहते। तब प्राण साहब ने उनसे पूछा कि आखिर मिलने की क्या वजह है तो उन्होंने कहा कि मेरी फिल्म में काम करोगे? काफी मनाने के बाद प्राण साहब ने इसके लिए हामी भरी और फिर फिल्म यमला जट के जरिए उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया।

जब बटवारा हुआ तो प्राण साहब मुंबई आ गए और वहां कुछ दिन तंगी में गुजारने के बाद उनको जिद्दी फिल्म का ऑफर आ गया था। इस फिल्म में उनके साथ देव आनंद नजर आए थे। यह फिल्म हिट साबित हुई और बाद में प्राण साहब को डॉन ऑफर आने लगे। धीरे-धीरे उनकी पापुलैरिटी बढ़ने लगी और लोग उनके विलेन के किरदार से नफरत करने लगे। दरअसल प्लांट सब अपनी एक्टिंग में इतना ज्यादा डूब जाते थे कि लोग उनको सड़क पर देखकर गुंडा और लफंगा कहने लगते थे। उन्हीं के खौफ के कारण महंगे सितारे भी उनके साथ काम करने से कतराते थे।

More from Filmibeat

Read more about: pran bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X