जब एक एक्टर को मिला था बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड, हिंदी सिनेमा में 1996 में इस फ़िल्म ने रचा था इतिहास!
Nirmal Pandey Received Best Actress Award: हिंदी सिनेमा के इतिहास में साल 1996 बहुत ही ज्यादा खास रहा है। इस साल में अमोल पालेकर की फिल्म दायरा ने जेंडर, पहचान, प्रेम और समाज के रूढ़िवादिता जैसे विषयों को बहुत ही बेबाक तरीके से पर्दे पर उतारा। फिल्म ने अवार्ड में भी अनु का इतिहास रचा। इस फिल्म के एक्टर को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया लेकिन एक्ट्रेस को फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि यह कलाकार कौन थे। हम बात कर रहे हैं निर्मल पांडे और सोनाली कुलकर्णी की। जिनकी एक्टिंग ने पूरी इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया था।

साल 1996 में दायरा फिल्म रिलीज की गई थी। इस फिल्म में एक्टर निर्मल पांडे द्वारा ट्रांसवेस्टाइट डांसर का किरदार निभाया गया था। इसके बाद में उन्हें फ्रांस के Valenciennes Film Festival में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया था। लेकिन फिल्म की जो मुख्य अभिनेत्री थी सोनाली कुलकर्णी उनको बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था। एक्टर को एक्ट्रेस और एक्ट्रेस को एक्टर का अवार्ड दिया गया। यह अदला बदली खुद फिल्म की थीम को भी दर्शाती है। इसके अलावा फिल्म को 44वें नेशनल फिल्म अवार्ड में भी स्पेशल जूरी अवार्ड दिया गया था।
दायरा फिल्म की कहानी में महिलाओं से लेकर कई सारी जरूरी संवेदनशील मुद्दों को भी दिखाया गया था। दुनिया भर के फिल्म फेस्टिवल में फिल्म ने धूम मचा दी थी। अमोल पालेकर ने फिल्म को बहुत ही संवेदनशील तरीके से बनाया था।
निर्मल पांडे की एक्टिंग फिल्म में बहुत ही ज्यादा कमाल की थी। उन्होंने इतनी ज्यादा नजाकत और संवेदना के साथ में पर्दे पर किरदार निभाया की दर्शक तो भूल ही गए थे कि वह एक पुरुष अभिनेता है। तो वहीं दूसरी तरफ सोनाली कुलकर्णी ने भी पुरुष बनाकर अपने गुस्से से लेकर भय और कमजोरी को भी बखूबी पर्दे पर दिखाया। दोनों की केमिस्ट्री फिल्म में काफी ज्यादा पसंद की गई।
अमोल पालेकर की यह सेक्सुअलिटी ट्रिलॉजी की फिल्म पहली थी। इसके बाद में साल 2003 में अनाहत और साल 2006 में थांग रिलीज की गई थी। फिल्म 12 सितंबर 1996 में भारत में रिलीज की गई थी। हालांकि निर्मल पांडे का 47 साल की उम्र में ही 18 फरवरी 2010 को निधन हो गया।


Click it and Unblock the Notifications











