एक और स्टार एक्टर ने की सगाई..वो भी Arrange Marriage..तस्वीरें
एक्टर नील नितिन मुकेश ने पारिवारिक समारोह में रक्मिणी सगाई की। ये पूरी तरह से अरेंज मैरिज है और शादी अगले साल होगी।
साल 2016 लगता है स्टार्स की शादियों और सगाई का साल है। कई बड़े स्टार्स ने इस साल शादी की है हां ये अलग बात है कि सलमान खान अब भी इस लिस्ट में शामिल नहीं हुए हैं लेकिन एक और एक्टर ने सगाई की है और जल्द ही शादी करेंगे।
जी हां हम बात कर रहे हैं नील नितिन मुकेश की। नील नितिन मुकेश ने रुक्मिणी सहाय से सगाई की और ये पूरी तरह से अरेंज मैरिज है। रुक्मिणी सहाय एविएशन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं।
नील नितिन मुकेश के पापा नितिन मुुकेश ने एक बयान में कहा कि नील ने अपनी लाइफ पार्टनर को ढूंढने की जिम्मेदारी पैरेंट्स को दी थी और रूक्मिणी उनके लिए सबसे सही पार्टनर हैं। रूक्मिणी और नील नितिन मुकेश का परिवार काफी सालों से एक दुसरे को जानते हैं।

सगाई मुंबई के ही जुहु होटल में हुई जिसमें दोनों परिवार और खास दोस्त मौजूद थे। नील नितिन मुकेश और रूक्मिणी की सगाई की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई हैं।
रुक्मिणी दिखने में काफी खूबसूरत हैं और बेहद ट्रेडिशनल अवतार में दोनों ही सगाई के मौके पर नजर आए। दोनो अगले साल की शुरूआत में शादी कर सकते हैं।
नील नितिन मुकेश कई जॉनी गद्दार, न्यूयार्क, डेविड, सात खून माफ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 34 साल के नील पिछली साल प्रेम रतन धन पायो भी नजर आए थे।
नील नितिन मुकेश अपनी मंगेतर रुक्मिणी के साथ । दोनों साथ में काफी खुश भी लग रहे थे और उन्होने फंक्शन को काफी इंज्वॉय भी किया।


Click it and Unblock the Notifications







