बर्थ डे स्पेशल - एक फ्लॉप फिल्म की कीमत...तुम क्या जानो खान बाबू!
एक फ्लॉप की फिल्म की कीमत...तुम क्या जानो खान बाबू! अमिताभ जैसे सुपरस्टार का ताज होती है एक फ्लॉप फिल्म, मेरे जैसे एक्टर का ख्वाब होती है एक फ्लॉप फिल्म। ये इमरान खान का नया डायलॉग होगा।
क्योंकि बस वो अमिताभ बच्चन का रिकॉर्ड तोड़ने के इतने करीब आ चुके हैं कि अब उन्हें बस एक फ्लॉप फिल्म की ज़रूरत है। जाने तू या जाने ना से डेब्यू करने वाले इमरान खान पहली फिल्म सपरहिट हुई थी और साथ ही ऐसा लगने लगा कि इमरान खान बॉलीवुड के अगले सुपर स्टार हो सकते हैं।
[कहानी की बैंड: भोजपुरी में MEOW बोले तो बिलौटी]
लेकिन जाने तू या जाने ना के बाद जाने इमरान को क्या हुआ कि वो एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में देते गए और वो कई फिल्में लगातार फ्लाप दे चुके हैं।
[एक ऋतिक के आते ही धराशायी हुए खान]
बॉलीवुड में ऐसा रिकॉर्ड पहले अमिताभ बच्चन के नाम है जिन्होंने एक के बाद के 14 फिल्में दी थी लेकिन उसके बाद अमिताभ की फिल्मों ने जो कमाल करना शुरू किया वो आज तक इतिहास है।
ऐसा नहीं है कि इमरान ने बड़े डॉयरेक्टर्स या एक्ट्रेस के साथ काम नहीं किया। इमरान खान के जज़्बे की बात की जाए तो करीना के साथ एक फ्लॉप देने के बावजूद वो उनके साथ दूसरी फ्लॉप के लिए तैयार हो गए।
[50 पार खान-कपूर छोड़िए...मिलिए बॉलीवुड के हिट - हॉट 18+ से]
डालिए इमरान खान के इस अनोखे करियर पर एक नज़र -
NOTE: हमारा इरादा कहीं से भी इमरान खान का मज़ाक उड़ाने का नहीं है, लेकिन फिर भी कुछ लोग कुछ चीज़ों के लिए बस नहीं बने होते।


Click it and Unblock the Notifications











