#Memory...गुड लुक्स..शानदार एक्टर और यारों के यार..जबरदस्त था इनका स्टारडम
बॉलीवुड में कई सुपरस्टार हुए लेकिन कुछ सुपरस्टार ऐसे भी हुए जिनकी जगह कोई ले ही नहीं सका।1950-60s राज कपूर, देव आनंद, दिलीप कुमार ,राजेश खन्ना उन्ही स्टार्स में से एक हैं जिनके जैसा स्टारडम शायद ही किसी स्टार ने देखा वो भी खासकर उस जमाने में जब मीडिया अभी से काफी अलग हुआ करती थी।
आज देव आनंद की 94वीं जयंती है और देव आनंद उन स्टार्स में से हैं जो अपने लुक्स के लिए और एक्टिंग के लिए खूब पॉपुलर हुए। देव आनंद के बारे में कहा जाता है कि वो इतने स्मार्ट थे कि लोग उन्हें देखने के बाद बेहोश तक हो जाते थे।

उन्हें काले रंग का सूट पहनने से मना तक कर दिया गया था क्योंकि लड़कियां छत पर से कूद जाती थी।देव आनंद का अपना एक अलग खास स्टाइल था जो उन्हें हर स्टार से अलग बनाता था। उस समय ना तो स्टार वार होता था और क्लैश। उस दौर में वानंद, दिलीप कुमार और राज कपूर तीनों ही काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे।
देव आनंद की इस तस्वीर को देखकर भी आप समझ सकते हैं कि जब ये साथ होते थे तो सुपरस्टार या कॉम्पिटिटर एक्टर नहीं बस दोस्त ही होते थे।हम आज देव आनंद की कुछ अनदेखी तस्वीरें लेकर आए हैं जिसे देखकर आप भी मुस्कुरा उठेंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











