57 साल की उम्र में दूसरी शादी रचाने वाले आशीष विद्यार्थी का बेटा करता है ये काम

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार आशीष विद्यार्थी ने 57 साल की उम्र में दूसरी शादी रचाई। इस बात को देख सभी लोग हैरान हो गए। दरअसल आपको बता दें कि जिनसे आशीष ने दूसरी शादी की है वह 50 साल की रूपाली बरुआ है। शादी के बाद एक्टर काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गए। एक्टर ने खुद अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर कर रुपाली बरुआ से शादी करने की घोषणा की।
आशीष विद्यार्थी और राजोशी की हुई थी लव मैरिज
लेकिन आपको बता दें कि आशीष विद्यार्थी ने यह दूसरी शादी तो की है लेकिन उन्होंने इससे 22 साल पहले राजोशी से लव मैरिज की। दो साल पहले ही दोनों का रिश्ता आपसी रजामंदी के साथ में खत्म हो गया। बता दें कि आशीष विद्यार्थी और आयुषी का एक बेटा है जिसकी उम्र 23 साल है। बता दें कि उनके बेटे का नाम अर्थ विद्यार्थी है। तो चलिए आज हम जाने वाले हैं कि 57 साल की उम्र में दूसरी शादी कर आशीष विद्यार्थी ने हर किसी को हैरान तो कर दिया है लेकिन उनकी पहली शादी से जो बेटा है वह क्या करता है और किसके साथ रहता है यह जानते हैं?
विदेश में नौकरी करता है आशीष विद्यार्थी का बेटा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मशहूर एक्टर आशीष विद्यार्थी और आज उसी का बेटा अर्थ विद्यार्थी अब विदेश में नौकरी करता है। इतना ही नहीं 2018 में जब वह विदेश पढ़ने के लिए जा रहा था तो आशीष विद्यार्थी ने अपने बेटे और पत्नी राजोशी के साथ में मौज मस्ती करते हुए एक वीडियो साझा कर दिया था। जिसमें पूरा परिवार बहुत ही खुशनुमा नजर आया और पिता बेटे के बीच में भी काफी अच्छी बॉन्डिंग देखी गई।
बेटे की ग्रेजुएशन पूरी होने पर विदेश मिलने पहुंचे माता-पिता
अगर हम अर्थ के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उनके लिंकडइन अकाउंट के अनुसार वह 'टेल्सा' कंपनी में प्रोजेक्ट इंजीनियर के तौर पर काम करते हैं। इस बात का जिक्र उनके माता-पिता ने एक इंटरव्यू के दौरान भी कर दिया था। इन दिनों अर्थ विद्यार्थी अमेरिका के ऑस्टिन में रह रहे हैं। इतना ही नहीं अर्थ विद्यार्थी ने कैलिफोर्निया की यूनिवर्सिटी UC BERKERLY से अपनी पढ़ाई पूरी की। इतना ही नहीं जब अर्थ विद्यार्थी ने अपनी ग्रेजुएशन पूरी की थी तो उनके माता-पिता दोनों ही उनसे विदेश मिलने पहुंचे थे।


Click it and Unblock the Notifications











