ऐश्वर्या और SRK संग फिल्में कर चुका है ये एक्टर, फ्लॉप हुआ तो पेट पालने के लिए चलाई टैक्सी और साफ किए टॉयलेट

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में कई कलाकार हैं, जो शुरुआत में सितारे बनकर चमकते हैं, लेकिन थोड़ी ही देर में उनका स्टारडम फीका पड़ जाता है। 1990 के दशक में फिल्मों में कदम रखने वाले मिर्जा अब्बास अली, यानी अब्बास की कहानी भी कुछ ऐसी ही है।

Abbas Mirza Ali Biography

अब्बास ने 1996 में तमिल फिल्म 'कधल देसम' से डेब्यू किया। फिल्म हिट रही और अब्बास को तुरंत स्टारडम मिली। लेकिन कुछ ही सालों में उनकी चमक थोड़ी फीकी पड़ने लगी और फिल्में भी चलना बंद हो गईं। तब उन्हें छोटे रोल और कैमियो करना पड़ा। आखिरकार, अब्बास ने फिल्मों को अलविदा कहा और भारत छोड़कर चले गए।

बड़े सितारों के साथ की धमाकेदार जोड़ी

एक समय था जब अब्बास तमिल सिनेमा के सबसे जाने-माने चेहरों में से एक थे। उन्होंने ऐश्वर्या राय, रजनीकांत, कमल हासन, ममूटी और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ काम किया। उनके हाथ लगीं हिट फिल्में जैसे 'वीआईपी' और 'कंदुकोंदैन कंदुकोंदैन'।

लेकिन जैसे ही लगने लगा कि अब्बास का स्टारडम अपने शिखर पर है, शुरु हो गया उनका बुरा दौर। 2000 के दशक की शुरुआत में उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगीं। और बची कसर अब्बास की पर्सनल लाइफ ने भी निकाल दी। उनकी निजी जिंदगी में काफी ट्विस्ट एंड टर्न आने लग गए थे।

अब्बास ने अपने करियर के बारे में क्या कहा

पुराने इंटरव्यू में अब्बास ने बताया- 'शुरुआत में मेरी कुछ फिल्में हिट हुईं, लेकिन बाद में लगातार फ्लॉप फिल्मों ने मुझे आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया। एक समय ऐसा भी आया जब मैं किराए या सिगरेट का खर्च भी नहीं उठा पा रहा था। शुरुआत में मैंने अपने ईगो के चलते कोई दूसरा काम नहीं किया। लेकिन फिर निर्माता आरबी चौधरी ने मुझे फिल्म पूवेली का मौका दिया। आखिरकार मुझे फिल्मों में मजा नहीं आ रहा था और मैंने धीरे-धीरे करियर छोड़ दिया। दोस्तों से कहता था कि मेरी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'अंश: द डेडली पार्ट' देखने समय बर्बाद न करें। परिवार को पालने के लिए मैंने बाइक मैकेनिक का काम किया, न्यूजीलैंड में टैक्सी चलाई और बाथरूम भी साफ किए।'

बॉलीवुड डेब्यू भी हुआ फ्लॉप

अब्बास ने 'अंश: द डेडली पार्ट' से बॉलीवुड डेब्यू किया, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई। इसके बाद अब्बास ने फिल्मों से दूरी बनाई और न्यूजीलैंड में बस गए। वहां वह कोई सेलिब्रिटी नहीं थे, तो छोटे-मोटे काम करके गुजर-बसर किया।

अब्बास ने यह भी बताया कि लोग उन्हें देखकर अक्सर सोचते थे, 'कहीं इन्हें देखा है?' कभी-कभी वह खुद हंसते हुए बताते थे, 'हां, मैं अब्बास हूं!' और लोग चौंक जाते थे। कोविड-19 के दौरान भी अब्बास ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ खुलकर अपने जीवन की बातें शेयर की थीं।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood actor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X