ShhhPics: शाहरूख - गौरी से गुस्सा होकर...घर छोड़कर यहां जाते हैं अबराम!

शाहरूख खान के बेटे अबराम अभी से सुपरस्टार हैं। वो क्या करते हैं, कैसे करते हैं, ये जानने में सबको खासी दिलचस्पी रहती है। अब उनका नया घर देखकर तो सब जल ही जाएंगे।

अब भई सुपरस्टार बच्चे हैं तो फिर सब कुछ सुपरस्टार जैसा ही होगा। वो धारा वाला एड तो याद ही होगा जहां छोटा सा बच्चा धमकी देता है कि घर में उसे कोई प्यार नहीं करता है और इसलिए वो घर छोड़कर जा रहा है।

ऐसा हर बच्चा करता है पर घर छोड़कर कहां जाता है किसी को नहीं पता। लेकिन शाहरूख खान के नन्हें शैतान अबराम अगर घर छोड़ने की धमकी दें तो फिर कहां जाते हैं ये ज़रा हमने पता लगाया है। देखिए तस्वीर -

abram-khan-s-tree-house-is-just-too-adorable-see-pics

ये है अबराम खान का नया आशियाना। नहीं समझे? उनका खिलौनों वाला घर। बस थोड़ा बड़ा है क्योंकि ये है TREE HOUSE। यानि कि पेड़ पर बना घर और इसमें बीतने वाला है अबराम खान का काफी समय।

इस तस्वीर में भी अबराम घर का मुआयना करते हुए नज़र आ रहे हैं। इस घर की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है गौरी खान ने और बताया कि घर को डिज़ाइन किया है साबू सिरिल ने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X