..................... Abhishek Banerjee Once Revealed That His Father Wanted Him To Become IAS Stree 2 - Hindi Filmibeat

पिता बनाना चाहते थे IAS, इस एक्टर ने परिवार से बगावत कर इंडस्ट्री में रखा कदम, ख़ास तरह से पूरा किया सपना

Abhishek Banerjee Struggle Story

Abhishek Banerjee Struggle Story: फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाना इतना आसान नहीं होता है। खासकर आउटसाइडर्स के लिए। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर इंडस्ट्री में कदम रखा और मोटी सैलरी की नौकरी छोड़कर एक्टिंग का प्रोफेशन चुना। पिता ने उनके लिए कुछ और सपना देखा था और वह खुद को सिल्वर स्क्रीन पर देखना चाहते थे। दरअसल हम बात कर रहे हैं अभिषेक बनर्जी की।

अभिषेक बनर्जी बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता है और आपको बता दें कि उन्होंने स्त्री से लेकर भेड़िया और ड्रीम गर्ल फ्रेंचाइजी जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वेब सीरीज पाताल लोक से लेकर मिर्जापुर में भी अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। लेकिन यहां तक पहुंचना उनके लिए इतना आसान नहीं था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अभिषेक बनर्जी ने अपने करियर की शुरुआत आमिर खान की फिल्म रंग डे बसंती से साल 2006 में की थी। बाद में उन्होंने फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई में कास्टिंग असिस्टेंट के तौर पर काम किया। कई फिल्मों के लिए उन्होंने काम किया जिसमें नॉकआउट से लेकर रॉक ऑन टू और द डर्टी पिक्चर भी शामिल है।

अभिषेक ने भले ही कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर बहुत ही बेहतरीन काम किया। लेकिन हमेशा से ही उनके अंदर बड़े पर्दे पर एक्टिंग करने का कीड़ा था। यह इच्छा भी उन्होंने पूरी की। दरअसल ड्रीम गर्ल से लेकर स्त्री और भेड़िया जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोहा मनवाया। वेब सीरीज पाताल लोक में विलेन हथोड़ा त्यागी के किरदार से भी उन्हें काफी अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल हुई।

लेकिन अभिषेक बनर्जी ने एक बार खुद खुलासा किया था कि उनके पिता का सपना उनको एक अफसर बनाना था। एक्टर ने बताया था कि "मेरे पिता चाहते थे कि मैं एक आईएएस ऑफिसर बनूं। लेकिन मेरा दिल हमेशा से ही एक्टिंग में था।" स्त्री 2 में उन्होंने जना का किरदार निभाया और इसको लेकर भी बात की।

उन्होंने बताया कि "फ़िल्म में जना ने आईएएस एग्जाम के लिए तैयारी की है। मुझे लगता है कि इस संघर्ष से वह आगे बढ़ेगा। मुझे इस बात की खुशी है कि मैं एक फिल्म के जरिए अपने पिता का सपना पूरा कर पाऊंगा। जना का किरदार वाकई बहुत मजेदार रहा। मैं और मेरे पिता खूब इस बात पर हंसते हैं कि बेटा होने के नाते मैंने उनका सपना पूरा करने के लिए एक अनोखा तरीका ढूंढ लिया।"

Read more about: abhishek banerjee stree 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X