..................... 'काम धंधा बंद है, घर में बैठे हैं..' जब टेंशन में थे अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन ने ऐसे दी थी हिम्मत! Abhishek Bachchan was worried about his business during CoronaAishwarya Rai had explained - Hindi Filmibeat

'काम धंधा बंद है, घर में बैठे हैं..' जब टेंशन में थे अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन ने ऐसे दी थी हिम्मत!

abhishek bachchan aishwarya rai bachchan

देश में जब कोरोना की लहर आई थी तो ये काफी परेशान करने वाली थी। इस दौरान कई लोगों के रोजगार गए थे और तंगी चल रही थी। ऐसा कहा जाता रहा है कि सिर्फ आम आदमी इससे त्रस्त हुआ था लेकिन ऐसा नहीं है, बॉलीवुड के सितारे भी कोरोना में काफी परेशान हो गए थे।

सभी जानते हैं कि दूरी बनाने के चक्कर में फिल्में बनना बंद हो गई थीं, ऐसे में फिल्मों के बड़े-बड़े सितारे भी आर्थिक तंगहाली से गुजर रहे थे। इसके अलावा कुछ ऐसे सितारे भी थे जो कि इस वायरस चपेट में आए थे।

इस वक्त एक किस्सा सामने आया है जब बच्चन परिवार भी इस वायरस से परेशान हो गया था। ये वो वक्त था जब अभिषेक, अमिताभ, आराध्या सभी कोविड से संक्रमित हुए थे, सिर्फ ऐश्वर्या राय बच्चन की बचीं थीं। इस दौरान अभिषेक बच्चन परेशान हो गए थे।

क्या बोले अभिषेक बच्चन

अभिनेता ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि सभी के बीमार होने के बाद कैसे उनके घर चलाने की चिंता हो रही थी। सभी लोग अस्पताल में थे और ऐसे में अभिनेता को समझ में नहीं आ रहा था कि क्या होगा और घर को चलाने के लिए कौन कमाएगा। इसके अलावा उन्होने ऐश्वर्या राय से पूछा था कि, सब लोग तो घर पर बैठे हैं, कमाई का जरिया नहीं है, काम बंद है। इसके बाद अभिनेत्री ने दिलासा देते हुए उनको समझाया था।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने ऐसे दी दिलासा?

अभिषेक बच्चन ने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, ऐश्वर्या राय ने कहा कि, जरा सोचिए कि कितने लोगों ने अपने परिवार को खो दिया है। हम लोग कितने भाग्यशाली हैं कि हमारा परिवार साथ में है। इसके बाद अभिषेक कहते हैं कि मुझे कुछ हिम्मत मिली थी। गौरतलब है कि बच्चन परिवार कई बार मुश्किल में पड़ा लेकिन फैंस की प्रार्थनाओं ने हमेशा इनकी मदद की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X