Karisma Kapoor की अदाओं के दीवाने थे अभिषेक बच्चन, वीडियो में बच्चन परिवार से गले मिली एक्ट्रेस, देखें वीडियो

Abhishek Bachchan, Karisma Kapoor,

Abhishek Karisma Throwback Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बार हमें कुछ ऐसी लव स्टोरीज सुनने को मिलती है जो कि कभी भी पूरी नहीं हो पाई। जिसमें अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की जोड़ी भी शामिल है। दोनों ने 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया और सगाई भी की। हालांकि इसके बावजूद दोनों एक नहीं हो पाए। परिवार में मतभेद के चलते यह रिश्ता टूट गया और आज भी दोनों का रिश्ता सुर्खियों में रहता है।

करिश्मा-अभिषेक का थ्रोबैक वीडियो

लेकिन आपको बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर लोग भी तरह-तरह की बातें बना रहे हैं। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि करिश्मा और अभिषेक किसी फिल्मी पार्टी में पहुंचे हैं। जहां पर अभिषेक की बहन श्वेता भी नजर आई और करिश्मा से गले भी मिली। इसी के अलावा अभिषेक तो उन्हें मेहमानों से मिलवाते भी नजर आए। हर किसी की निगाहें करिश्मा पर ही टिकी दिखाई दी।

कपूर-बच्चन परिवार के बीच है खास रिश्ता

दरअसल आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता का रिश्ता कपूर परिवार की बेटी ऋतू नंदा के बेटे निखिल से साल 1997 में तय हो गया था। इसी के चलते कपूर और बच्चन परिवार बहुत करीब आ गए थे। इसके बाद में अभिषेक और करिश्मा भी काफी करीब आने लगे और दोनों को प्यार हो गया। अमिताभ बच्चन ने अपने सातवें जन्मदिन पर दोनों की सगाई का ऐलान कर हर किसी को हैरान कर दिया था।

क्यों टूटा अभिषेक-करिश्मा का रिश्ता?

हालांकि आपको बता दें कि करिश्मा कपूर की मां बबीता को अभिषेक की असफल फिल्मों की वजह से काफी ज्यादा परेशानी होने लगी। उनको इस बात का डर सताने लगा कि अगर अभिषेक सफल नहीं हो पाए तो आगे क्या होगा। इसी के चलते दोनों परिवारों के बीच में खटास और मतभेद होने लग गए। अभिषेक और करिश्मा का रिश्ता इसी पर टूट गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X