Abhishek Bachchan : एक्टर नहीं बनते तो अभिषेक बच्चन करना चाहते थे ये काम

abhishek bachchan

बॉलीवुड स्टार्स के बारे में उनके फैंस हर तरह की जानकारियां रखने की कोशिश करते रहते हैं। सेलेब्स भी गाहे-बगाहे अपने बारे में छोटी-छोटी जानकारियां सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इसी क्रम में जूनियर बच्चन अभिषेक बच्चन ने अपने बारे में एक दिलचस्प जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। अभिषेक बचपन में सरोद बजाना सीखते थे। अगर एक्टर नहीं बनते तो संभव है वह सरोदवादक बनते। हाल ही में अभिषेक बच्चन ने अपनी इस खासियत के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अभिषेक बच्चन ने बताया कि वह बचपन में उस्ताद अमजद अली खान से सरोद बजाने की तालिम लिया करते थे। लेकिन बीच में ही उन्होंने सरोद बजाने की तालिम लेनी बंद कर दी थी। हालांकि सोशल मीडिया पर अभिषेक ने इसकी वजह भी बतायी है।

हाल ही में मुंबई में दिग्गज सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान का एक कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इस कार्यक्रम में उस्ताद के साथ उनके दोनों बेटे अमान अली खान और अयान अली खान भी मौजूद थे। सिर्फ बेटे ही नहीं कार्यक्रम के मंच पर उनके दोनों पोते जोहान और अबीर भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में दर्शकों की सीट पर अमिताभ बच्चन भी अपने पूरे परिवार के साथ उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की फोटो और वीडियो अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसी पोस्ट में अभिषेक ने अपने सरोद वादन सीखने की बात का अभिषेक ने खुलासा भी किया है।

अपने पोस्ट में अभिषेक बच्चन ने लिखा है कि वह अमान और अयान के साथ बैठकर ही सरोद बजाने की तालिम लिया करते थे। लेकिन वह ऐसा ज्यादा दिनों तक नहीं कर पाए थे। उन्हें स्विट्जरलैंड में बोर्डिंग स्कूल चले जाना पड़ा था। इसलिए सरोद नहीं सीख पाए। हालांकि इस बात का जूनियर बी को आज भी अफसोस है। अपने पोस्ट में अमजद अली खान, अमान और अयान के इस कार्यक्रम की तारीफ करना अभिषेक नहीं भूले हैं। अभिषेक बच्चन ने अमान अली खान और अयान अली खान को अपना 'भाई' करार दिया। जोहान और अबीर को भी मंच पर देखकर अभिषेक बेहद खुश हुए। पोस्ट में अभिषेक ने लिखा है, 'वे परिवार की धरोहर को अटूट रखेंगे।'

Read more about: abhishek bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X