इतनी क्यूट फैमिली बॉलीवुड में किसी की नहीं..सब एक दूसरे के साथ परफेक्ट!
बॉलीवुड में बच्चन फैमिली सबसे क्यूट फैमिली में मानी जाती है। अभिषेक बच्चन ने हाल में ही एक क्यूट सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। आप भी देखिए बच्चन फैमिली की कुछ बेहद क्यूट तस्वीरें।
बॉलीवुड में दो परिवार हमेशा चर्चा में रहते हैं एक कपूर फैमिली जिन्हें बॉलीवुड का फर्स्ट परिवार कहा जाता है और दूसरा बच्चन परिवार। दोनों ही अपने पारिवारिक मूल्यों के लिए जाने जाते हैं और आपस में प्यार के लिए भी। हाल में अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी अमिताभ बच्चन के साथ बेहद क्यूट सी तस्वीर शेयर की।
उन्होंने साथ ही लिखा कि अपने पैरेंट्स को गले लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहिए चाहे ये उनके लिए सरप्राइज ही क्यों ना हो। अभिषेक बच्चन की तस्वीर आपका भी दिल जीत लेगी। अभिषेक बच्चन तो खासकर बच्चन फैमिली के सबसे क्यूट सदस्य हैं जो हमेशा खुश नजर आते हैं।
[कंट्रोवर्सी ..सलमान खान की फिल्मों की तरह..इनकी दुश्मनी भी मशहूर है..]
अभिषेक बच्चन अक्सर अपनी फैमिली के साथ क्यूट तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। चाहे वो ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन या कोई और हो।अमिताभ बच्चन भी इस मामले में काफी आगे हैं कि वो भी हमेशा फैमिली हो या फिल्म सबकी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
अभिषेक बच्चन और बच्चन फैमिली की हम कुछ बहुत ही अच्छी तस्वीरें लेकर आए हैं जो आपको काफी अच्छी लगेंगी। आप भी डालिए एक नजर।


Click it and Unblock the Notifications