'मैं ऐश्वर्या राय को अपने पास नहीं बैठाना चाहता था, मैं दुआ मांग रहा था' पत्नी को लेकर ये क्या बोल गए अभिषेक

Abhishek Bachchan Aishwarya rai

ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक खूबसूरत अभिनेत्री मानी जाती है और आपको बता दें कि हाल ही में अपने टूटे हुए हाथ के साथ उन्हें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में देखा गया। इसके बाद वह लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि पिछले लंबे समय से वह बच्चन परिवार के साथ अपने रिश्तों को लेकर भी चर्चा में है।

कुछ लोगों के अनुसार ऐश्वर्या राय और उनके पति अभिषेक बच्चन के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में भी वह अपने टूटे हुए हाथ के साथ इवेंट में पहुंची थी। जहां पर उनकी बेटी आराध्या उनके साथ नजर आई और अभिषेक ऐसी हालत में भी उनके साथ नहीं दिखे। वह इस बार वोट देने भी अकेले गई थीं।

अब इसी बीच अभिषेक बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक पुराने इंटरव्यू के दौरान का है। यहां उन्होंने बताया था कि एक बार वो ऐश्वर्या से काफ़ी डर गए थे। यहां तक कि वह यह भी नहीं चाहते थे कि वह उनके पास में बैठे। दरअसल यह किस्सा कब का है जब दोनों की शादी भी नहीं हुई थी और ना ही दोनों के बीच अफेयर था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय दोनों ही 'कुछ ना कहो' गाने की शूटिंग करने के लिए मॉरीशस गए थे। तब अभिषेक ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह ऐश्वर्या के पास भी बैठना नहीं चाहते थे। इस पर एक्टर ने कहा कि "वह मेरे बगल में आकर बैठ गई थी और मैं ऐसा नहीं चाहता था। मुझे लगा मैं तो गया।"

अभिषेक बच्चन ने आगे इस पर बात करते हुए कहा कि "वह मेरे पास में आकर बैठी और सो गई। मैं सोच रहा था कि यह तो मिस वर्ल्ड रह चुकी है और अगर यह नींद से जाग गई और उनको कुछ खाने या पीने के लिए चाहिए होगा तो। मैं तो बहुत ज्यादा डर गया था।" बता दे कि दोनों की शादी साल 2007 में हुई और उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम आराध्या है।

Read more about: abhishek bachchan aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X