जब अभिषेक बच्चन ने पत्नी ऐश्वर्या राय की इस हरकत का किया था खुलासा, बोले- 'वो मेरे खिलाड़ियों पर चिल्लाती है..

Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है। हालांकि आपको बता दें कि पिछले कुछ वक्त से दोनों की तलाक की खबरें सामने आ रही है और इतना ही नहीं कहा तो यह भी जा रहा था कि ऐश्वर्या राय ने अपना ससुराल छोड़कर अपनी मां के घर पर रहना शुरू कर दिया है। लेकिन दोनों ने ही इस पर कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन फुटबॉल फ्रेंचाइजी चेन्नईयिन एफसी के मालिक बन चुके हैं और खेल भी खेला करते हैं। इतना ही नहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि अभिषेक बच्चन ने तो एक बार एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या राय को पूरी तरह से फुटबॉल गुंड कह डाला था।

दरअसल अभिषेक बच्चन ने यहां पर बताया था कि फुटबॉल का लाइव गेम देखते समय ऐश्वर्या खिलाड़ियों पर चीखती और चिल्लाती रहती हैं। एक्टर ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ में एक इंटरव्यू साझा किया और बताया कि ऐश्वर्या गेम देखते-देखते उसमें पूरी तरीके से खो जाती है। एक्टर बताते हैं कि इसी दौरान ऐश्वर्या को किसी मैच ले जाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो जाता है क्योंकि वह खिलाड़ियों पर चीखने और चिल्लाने लग जाती है।

अभिषेक ने इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि शादी के बाद में ऐश्वर्या और उनकी मां जया बच्चन एकजुट हो जाते हैं और उन पर बंगाली में चिल्लाते रहते हैं। बता दे कि अभिषेक ने साल 2014 में भी अपनी तलाक की खबरों पर रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि "वह तलाक ले रहे हैं और यह बताने के लिए आपका धन्यवाद। क्या आप मुझे बताएंगे कि मैं दोबारा शादी कब करूंगा।" लेकिन अब एक बार फिर से अभिषेक और ऐश्वर्या की तलाक की खबरें जोर पकड़ रही है।

Read more about: abhishek bachchan aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X