..................... Abhishek Bachchan reveals how Aishwarya Rai calms him down abhishek bachchan on aishwarya rai - Hindi Filmibeat

जूनियर बच्चन के गुस्से को इस तरह कंट्रोल करती हैं ऐश्वर्या राय, मिनटों में ऐसे शांत कर देती हैं गुस्सा

How Aishwarya Rai Calms Abhishek Bachchan

इन दिनों अभिषेक बच्चन अपनी नई फिल्म घूमर को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं. बता दें कि उन्हें धूम, धूम 2, गुरु, रावण और बंटी और बबली जैसी फिल्मों के लिए काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. लेकिन अब वह जल्दी ही एक बार फिर से बड़े पर्दे पर एक धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं. अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म घूमर ने काफी ज्यादा तारीफ हासिल की और इस फिल्म के प्रमोशन में वह काफी ज्यादा व्यस्त हैं. लेकिन प्रमोशन के दौरान अभिषेक बच्चन ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में भी खुलकर बात की.

ऐश्वर्या ऐसे करती है अभिषेक का गुस्सा शांत

एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन ने बताया कि किस तरीके से ऐश्वर्या उनके गुस्से को काबू में करने में मदद करती है. एक्टर ने बताया कि एक थका देने वाले दिन के बाद में छोटी-मोटी परेशानियां आप पर हावी हो जाती हैं. जैसे कि मुंबई का ट्रैफिक और ऐश्वर्या के पास में मुझे शांत करने का एक बहुत ही बढ़िया तरीका भी है. एक्टर ने इस बात का खुलासा किया कि किस तरह से ऐश्वर्या उनका गुस्सा शांत करती हैं. वह उनसे कहती हैं कि "क्यों गुस्सा तुम पर हावी हो जाता है? बस एक गहरी सांस लो. आप शांत घर पर लौट कर आ चुके हैं."

अभिषेक का हमेशा साथ देती है ऐश्वर्या

अभिषेक बच्चन ने यह भी बताया कि कोविड के दौरान उनके पिता, पत्नी और बेटी साथ में एक ही अस्पताल में भर्ती हो गए थे. लेकिन एक एक कर कर सभी ठीक हुए और उन्हें छुट्टी मिली. मगर लगभग 1 महीने के बाद में घर आने वाले आखिरी व्यक्ति वही रहे. एक्टर ने उन दोनों को याद करते हुए बताया कि कैसे एक बार फिर से ऐश्वर्या ने उन्हें यह याद दिलाया कि सही और समय पर इलाज पाने के लिए वह कितने ज्यादा भाग्यशाली थे.

Read more about: abhishek bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X