'सोचो बेटे की मौत हो गई...', जब डायरेक्टर ने जया बच्चन से सीन के लिए कही थी ऐसी बात

Amitabh Bachchan On Jaya: जया बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक दिग्गज अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपने बेटे अभिषेक से भी बहुत प्यार करते हैं। दोनों का बॉन्ड भी काफी ज्यादा अच्छा है। लेकिन आपको बता दें कि एक बार एक फिल्म डायरेक्टर ने जया बच्चन से बेटे को लेकर एक ऐसी बात कह दी थी जिसके चलते एक्ट्रेस भी काफी हैरान हो गई थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में अभिषेक बच्चन ने इस बात का खुलासा किया है कि एक बार जया बच्चन बहुत ज्यादा अनकंफरटेबल हो चुकी थी क्योंकि उनसे इकलौते बेटी की मौत को इमेजिन करने के लिए कह दिया गया था।
अभिषेक बच्चन ने इस पर बात करते हुए बताया कि "मुझे यह कहानी आज भी अच्छे से याद है। कई साल कैमरे से दूरी बनाए रखने के बाद में मेरी मां ने 90 के दशक में गोविंद निहलानी के साथ में हजार चौरासी की मां फिल्म में काम किया था। वह घर लौटी और तब मैं असिस्टेंट डायरेक्टर था। तो मैंने उनसे सवाल किया कि क्या हुआ।"
अभिषेक बच्चन ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "उन्होंने मुझे कहा कि मुझे एक सीन करना था और इसमें मुझे जाकर अपने बेटे की शव को पहचानना था। मुझे समझ नहीं आ रहा था।" अभिषेक ने बताया कि "गोविंद जी ने सीन शूट करने के लिए मेरी मां से कहा कि सोचो अभिषेक वहां पर लेटा हुआ है।"
एक्टर ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "यह बहुत कठोर है। लेकिन ये सच है कि एक्टर्स के साथ में ऐसा होता है। भले ही ऐसा ना हुआ हो लेकिन मेरी मां तब उसे भावना को असल बनाने के लिए कल्पना करती। कई बार आप अपने काम में काफी निजी चीजें ले आते हैं। ऐसा ना चाहते हुए भी होता है।"


Click it and Unblock the Notifications