जब जया बच्चन ने बेटी श्वेता को दी थी नसीहत, अभिषेक ने किया खुलासा, बोलीं- जिसके सीने पर बाल ना हो उस पर...

Jaya Bachchan Shweta Bachchan

Jaya Bachchan Advice To Shweta Bachchan: जया बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक दिग्गज अभिनेत्री है और आपको बता दें कि आज के वक्त में वह अपने राजनीतिक करियर को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती है। कई बार तो वह अपनी बातों को लेकर भी काफी चर्चा में आ जाती है। इसके बावजूद भी जया बच्चन अपनी राय रखने से कभी भी पीछे नहीं हटती है।

कई बार जया बच्चन और अमिताभ बच्चन के बच्चे श्वेता और अभिषेक अपनी मां और पिता के बारे में बात करते हुए नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला। दरअसल अभिषेक बच्चन ने एक बार बताया था कि उनकी मां जया बच्चन ने उनकी बहन श्वेता को क्या सलाह दी थी। जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे।

वैसे तो अक्सर कपिल शर्मा के शो में कई सारे सेलिब्रिटीज अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने के लिए आते हैं। ऐसे ही हाउसफुल 3 की रिलीज के वक्त अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन के अलावा रितेश देशमुख और जैकी श्रॉफ के साथ पूरी टीम शो पर पहुंची थी। इस दौरान कपिल शर्मा ने जैकी श्रॉफ और अक्षय कुमार से पूछा था कि 80 और 90 के दशक के एक्टर्स की तरह अब हीरो सीने पर बाल क्यों नहीं रखते हैं।

इसी दौरान अभिषेक बच्चन ने मजाकिया अंदाज में कह दिया कि उनके सीने पर बाल है और मां जया बच्चन से जुड़ी हुई एक बात भी बता दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी मां जया बच्चन उनकी बहन श्वेता से कहा करती थी कि उसे आदमी का कभी भी भरोसा मत करना जिसके सीने पर बाल नहीं होते हैं।

Read more about: jaya bachchan shweta bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X