जब अभिषेक बच्चन ने बताया था कि उन्हें कैसा दामाद चाहिए, बोले- तुमने उसे दुख दिया तो मैं...

Abhishek Bachchan Rules For Dating Aaradhya:अभिषेक बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि पिछले कुछ भी समय से ऐश्वर्या राय के साथ वह तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में है। इस कपल की एक बेटी भी है जिसका नाम आराध्या है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन अपनी बेटी आराध्या से बहुत प्यार करते हैं।
जब आराध्या सिर्फ 2 साल की थी तो अभिषेक बच्चन ने बता दिया था कि वह कैसा दामाद चाहते हैं। एक्टर ने 10 साल पहले ट्विटर पर एक तस्वीर को शेयर किया, जिसमें उनकी शर्ट पर बेटी को डेट करने के रूल्स लिखे हुए थे। इसमें लिखा था कि नौकरी करो, समझ लो मैं तुम्हें पसंद नहीं करता, मैं हर जगह पर हूं।
अभिषेक बच्चन की टीशर्ट पर आगे लिखा हुआ था कि "अगर मेरी बेटी को दुख पहुंचा तो तुम्हें दुख दूंगा। घर 30 मिनट पहले आ जाना। एक वकील रखना और अगर तुमने मुझसे झूठ बोला तो मैं ढूंढ लूंगा। मेरी बेटी मेरी प्रिंसेस है, तुम्हारी जीत नहीं। जो भी मेरी बेटी के साथ में करोगे मैं भी वही तुम्हारे साथ में करूंगा।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या की साल 2007 में शादी हुई थी। बाद में साल 2011 में उनकी बेटी आराध्या का जन्म हुआ। आराध्या अक्सर अपनी मां ऐश्वर्या के साथ में नजर आती है। फिलहाल वह आठवीं क्लास में है और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में ही पढ़ती है।


Click it and Unblock the Notifications


