अभिषेक बच्चन ने सरेआम की पत्नी की बेइज्जती, पब्लिक में शर्मिंदा हुईं ऐश्वर्या राय, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Abhishek Bachchan-Aishwarya rai Viral Video: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस और मॉडल ऐश्वर्या राय और एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों जमकर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लंबे समय से यह चर्चा काफी तेज है कि दिनों तलाक लेने जा रहे हैं।
हालांकि दोनों ही सितारे अपनी सगाई की अंगूठी दिखाकर यह साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि दोनों के बीच सब ठीक है और दोनों अभी भी शादीशुदा हैं, लेकिन ना तो दोनों कभी साथ नजर आते हैं और ना ही अभिषेक ऐश्वर्या साथ किसी भी अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा बनते हैं। बीते दिन हुए दुबई में अवॉर्ड फंक्शन के दौरान भी ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ नजर आईं थीं।
सरेआम ऐश्वर्या पर नाराज हुए अभिषेक बच्चन
बता दें कि दोनों के तलाक की खबरों के बीच कपल का एक अवॉर्ड फंक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय खूबसूरत ड्रेस पहनकर इवेंट में शिरकत करती हैं। वहीं उनके साथ पति अभिषेक बच्चन भी नजर आते हैं। पहले तो अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या के साथ तस्वीर खिंचवाते हैं, लेकिन फिर उसके बाद वह ऐश्वर्या की ओर देखते हैं और पैपराजी से कहते हैं पहले इनकी लेलो।
ऐश्वर्या को छोड़ निकल गए अभिषेक
अभिषेक इतना कहते ही वहां से निकल जाते हैं और ऐश्वर्या राय का मुंह उतर जाता है। ऐश्वर्या अभिषेक को बहुत रोकने की कोशिश करती हैं, लेकिन फिर भी अभिषेक रुकने का नाम नहीं लेते हैं। वह ऐश्वर्या को वहां अकेले छोड़ देते हैं। यह सब देख ऐश्वर्या के चेहरे का रंग ही उड़ जाता है। ऐश्वर्या सब कुछ छोड़ अभिषेक के पीछे भागती नजर आती हैं। बता दें कि दोनों का यह थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो को देख लोगों के तो होश ही उड़ गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications