..................... 'अभिषेक मेरा पति है', ऐश्वर्या को पति चोर बताते हुए इस एक्ट्रेस ने जलसा के बाहर काट ली थी हाथ की नस Abhishek Bachchan is my husband, Aishwarya Rai is getting married, Model Janhvi Kapoor revealed - Hindi Filmibeat

'अभिषेक मेरा पति है', ऐश्वर्या को पति चोर बताते हुए इस एक्ट्रेस ने जलसा के बाहर काट ली थी हाथ की नस, खुदकुशी..

aishwarya rai bachchan abhishek bachchan

ऐश्वर्या राय ने जब अभिषेक बच्चन से शादी की थी तो काफी चर्चा हुई थी। एक ओर अभिषेक बच्चन की करिश्मा कपूर से सगाई टूटी थी तो वहीं दूसरी ऐश्वर्या राय सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के झगड़े के बाद उबर रही थीं।

लेकिन जिस दिन ऐश और अभिषेक की शादी होनी थी उस दिन भी एक बड़ा बवाल हुआ था। काफी कम लोग जानते हैं के एक एक्ट्रेस और मॉडल ने बच्चन के घर जलसा के बाहर जमकर हंगामा काटते हुए ऐश्वर्या राय को पति चोर बताया था।

मेरा पति है अभिषेक बच्चन

इस एक्ट्रेस का नाम जान्हवी कपूर था जो कि अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म दस का में काम कर चुकी थी। शादी वाले दिन वो जलसा के बाहर आ गई और कहने लगी की अभिषेक बच्चन मेरा पति है। ऐश्वर्या राय मेरे पति से शादी कर रही है। ऐश्वर्या को पति चोर बताना महज एक पब्लिसिटी स्टंट था क्योंकि अभिषेक ने इन सारी बातों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया था।

शिकायत भी हुई दर्ज

मॉडल जान्हवी कपूर घर के बाहर सिर्फ बवाल करने पर ही नहीं मानी बल्कि उसने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में एक्ट्रेस ने एक एफआईआर दर्ज करवानी चाही थी लेकिन किसी तरह का प्रूफ ना होने के कारण ये केस फाइल नहीं हो पाया था। हालांकि इस मॉडल ने हंगामा खड़ा करने की कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

काट ली थी हाथ की नस

जान्हवी कपूर ने जलसा के बाहर अपनी हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। लेकिन पुलिस ने इसको रोकते हुए आईपीसी की धारा 309 के तहत केस दर्ज किया था। इंडियन लॉ के अनुसार खुदकुशी करने की कोशिश करना आपराधिक जुर्म माना जाता है। अब ये एक्ट्रेस और मॉडल कहां गायब हो गई इसको लेकर किसी को जानकारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X