इस एक्टर के नाम पर दर्ज है दो गिनीज बुक रिकॉर्ड, लगातार तीन बार जीता है फिल्म फेयर अवार्ड

भले ही लगातार कई फिल्में फ्लॉप होने के बाद बॉलीवुड के इस एक्टर पर एक फ्लॉप हीरो होने का टैग लगा दिया गया हो। लेकिन जब भी किसी दमदार कहानी में इन्हें कास्ट किया गया तब उन्होंने साबित किया है कि वह कोई खोटा सिक्का नहीं बल्कि कुंदन हैं। जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन की। साल 2000 में अभिषेक बच्चन ने एक फ्लॉप फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया और लगातार कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद उन्हें एक फ्लॉप एक्टर का टैग दे दिया गया। लेकिन इससे अभिषेक बच्चन ने हार नहीं मानी। क्या आपको पता है फिल्मों में अपने काम की वजह से ही अभिषेक बच्चन के नाम पर ना सिर्फ दो गिनीज बुक रिकॉर्ड्स दर्ज है बल्कि वह बॉलीवुड में दूसरे ऐसे एक्टर हैं, जिसने लगातार 3 बार फिल्म फेयर अवार्ड जीता है।
कई फिल्में पिटने और कई बार रिजेक्शन झेलने के बाद अभिषेक बच्चन को जब फिल्म 'पा', 'दसवीं', 'बंटी और बबली', 'ब्लफमास्टर', 'धूम' सीरीज और 'गुरू' जैसी फिल्मों में कास्ट किया गया तो उन्होंने अपने एक्टिंग के टैलेंट का दमखम दिखाया। इन फिल्मों के लिए अभिषेक बच्चन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार भी दिया गया था। दिलीप कुमार के बाद अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के ऐसे दूसरे एक्टर हैं जिसने तीन बार लगातार एक्टिंग के लिए फिल्म फेयर का पुरस्कार जीता है।
फिल्म 'पा' और 'दिल्ली 6' के लिए अभिषेक बच्चन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया है। दरअसल, फिल्म 'पा' में अभिषेक ने ऑनस्क्रीन अपने रियल पिता के पिता की भूमिका निभायी थी। यानी इस फिल्म में अभिषेक बच्चन पिता और अमिताभ बच्चन बेटे की भूमिका में थे। ऐसा ना तो बॉलीवुड की किसी फिल्म और ना ही साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की किसी फिल्म में अब तक हुआ था। इसलिए इस वजह से अभिषेक बच्चन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। वहीं अपनी फिल्म 'दिल्ली 6' के प्रमोशन के लिए अभिषेक बच्चन लगातार 12 घंटों तक आम लोगों के बीच में रहे थे जो अपने आप में रिकॉर्ड बन गया। इस फिल्म से अनिल कपूर की बेटी और बॉलीवुड डीवा सोनम कपूर ने डेब्यू किया था।


Click it and Unblock the Notifications


