..................... Abhishek Bachchan gets tensed after seeing Aishwarya rai call, open the secret of personal life - Hindi Filmibeat

Aishwarya Rai का कॉल आते ही टेंशन में आ जाते हैं अभिषेक बच्चन, पर्सनल लाइफ को लेकर कही ये बात

Aishwarya Rai

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) पिछले कई दिनों से अपने रिश्ते को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। पिछले कुछ समय से दोनों के तलाक की खबरें चर्चाओं में बनी हुई थीं, लेकिन जब से दोनों को वेकेशन से लौटते देखा गया तब से दोनों के तलाक की खबरों पर विराम लग गया। अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म बी हैप्पी रिलीज हुई है। जिसे देख फैन्स जमकर अभिषेक बच्चन की तारीफ कर रहे हैं।

Take a Poll

मिसेज के कॉल से परेशान हो जाते हैं अभिषेक बच्चन

वहीं हाल ही में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) को लेकर खुलासा किया है। अभिषेक कहते हैं कि जब भी ऐश्वर्या कहती हैं कि आई वांट टू टॉक तब मैं परेशान हो जाता हूं। दरअसल अभिषेक बच्चन एक अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचे थे। जहां अर्जुन कपूर अभिषेक बच्चन से पूछते हैं कि वह कौन सा इंसान है जो आपसे कहता है कि आई वांट टू टॉक तो आप तनाव में आ जाते हैं ? अभिषेक बच्चन इस सवाल को सुनकर मुस्कुरा देते हैं। वह कहते हैं कि अभी तुम्हारी शादी नहीं हुई है ना। जब हो जाएगी तब इसका जवाब तुमको खुद मिल जाएगा। इसके बाद अभिषेक ऐश्वर्या राय का बिना नाम लिए कहते हैं कि जब आपके पास मिसेज का कॉल आता है और फिर जब वह कहती हैं कि आई वांट टू टॉक तब टेंशन हो जाती है।

शादी को हो गए 17 साल

आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की शादी को 17 साल हो चुके हैं। बता दें कि दोनों ने 20 अप्रैल 2007 में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने पहले चार साल तक एक दूसरे को डेट किया उसके बाद शादी का फैसला लिया। बता दें कि दोनों की शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी। दोनों की शादी में केवल परिवार के लोग और खास मेहमान ही शामिल हुए थे, लेकिन ऐश-अभिषेक की शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। दोनों की शादी की सभी रस्में सुर्खियों में बनी रही थीं।

आराध्या बच्चन को करते हैं बेहद प्यार

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय दोनों की एक ही बेटी है आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) जो फिलहाल 13 साल की हैं। आराध्या काफी एक्टिव हैं। आराध्या के आए दिनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। आराध्या के संस्कार देखकर हर कोई ऐश्वर्या की तारीफ करता है। बता दें कि आराध्या धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ती हैं जिसके एनुअल फंक्शन में पूरा बच्चन परिवार पहुंचता है। ऐश्वर्या और अभिषेक की लाडली काभी होशियार हैं। वह गाने के साथ ही डांस, स्पीच और खेल में भी पार्टिसिपेट करती नजर आती हैं। ऐश्वर्या राय ही नहीं आराध्या बच्चन की तो अमिताभ बच्चन, अभिषेक, नव्या और अगस्त्य भी तारीफ करते नजर आते हैं।

साथ में कई फिल्में कर चुके हैं ऐश-अभिषेक

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) साथ में कई बॉलीवुड फिल्में कर चुके हैं। दोनों को 'धूम 2', 'सरकार राज', 'कुछ ना कहो', 'ढाई अक्षर प्रेम के', 'गुरु' जैसी कई फिल्मों में साथ देखा गया है। दोनों की जोड़ी ऑफ स्क्रीन के साथ ही ऑन स्क्रीन भी धमाल मचा देती है, लेकिन लंबे समय से दोनों ने कोई फिल्म साथ में नहीं बनाई। वहीं फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों जल्द ही फिर से बिग स्क्रीन पर धमाल मचाएं। ऐश्वर्या की फिल्मों की बात करें तो आखिरी बार उन्हें 'पोन्नियिन सेल्वन 2' में देखा गया था। वह अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी कर रही हैं, लेकिन अभी तक ऐश्वर्या ने कोई ऑफिशियल एनाउंसमेंट नहीं किया है।

FAQs
क्यों उड़ी थीं ऐश्वर्या और अभिषेक की तलाक की खबरें ?

वैसे तो ऐश्वर्या और अभिषेक साथ में ही नजर आते हैं, लेकिन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बच्चन परिवार ने अलग एंट्री ली थी और ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ अलग आई थीं। ऐसा एक दिन नहीं बल्कि हर फंक्शन में देखा गया था। वहीं फंक्शन अटेंड करने के बाद भी ऐश आराध्या के साथ थीं और बाकी सभी अलग थे। जिसके बाद से ही ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की अफवाहें उड़ी थीं, लेकिन फिलहाल तो कपल ने साथ में स्पॉट हो इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

Filmibeat Entertainment

Read more about: aishwarya rai abhishek bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X