..................... Abhishek Bachchan Birthday- ऐश्वर्या राय के प्यार में कब पड़े थे अभिषेक बच्चन? जन्मदिन पर जानिए.. Abhishek Bachchan Birthday- Know the love story of Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai Bachchan - Hindi Filmibeat

Abhishek Bachchan Birthday- ऐश्वर्या राय के प्यार में कब पड़े थे अभिषेक बच्चन? जन्मदिन पर जानिए स्टोरी

abhishek bachchan, birthday

Abhishek Bachchan Birthday- अभिषेक बच्चन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और अभिनेता ने जिंदगी के 48 साल पूरे कर लिए हैं। बीती रात से ही लगातार उनको लेकर बधाई संदेश सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। अभिषेक बच्चन का नाम जब भी सामने आता है तो हम ऐश्वर्या राय के बारे में जरूर बाते करते हैं।

क्या आपको पता है कि दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत कैसे हुए थी और वो कैसे करीब आए थे? बता दें कि इसका खुलासा खुद अभिषेक ने किया था। इन दोनों की पहली मुलाकात 'ढाई अक्षर प्रेम के' के सेट पर हुई थी जिसमें दोनों ने एक साथ काम किया था।

इसी दौरान दोनों की दोस्ती भी हो गई थी। इसके बाद दोनों ने फिल्म 'कुछ ना कहो' में साथ काम किया था। ये वो दौर था जब दोनों की दोस्ती काफी बढ़ रही थी। इसके बाद एक और फिल्म आई उमरान जान जिसमें ऐश्वर्या और अभिषेक थे।

यही वो फिल्म है जब अभिषेक को ऐश्वर्या से प्यार हो गया और उन्होने उनको प्रपोज कर दिया। इसके बाद अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को शादी के लिए प्रपोज किया और ऐश मान गईं। तब से लेकर आजतक दोनों साथ हैं और उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम आराध्या है।

गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन से शादी और अफेयर से पहले उनका ब्रेकअप सलमान खान से हुआ था। इसके अलावा ऐश का नाम विवेक ओबेरॉय से भी जुड़ा था लेकिन बाद वो क्लियर नहीं हुआ क्योंकि एक बड़ा विवाद उस वक्त हुआ था।

लेकिन इस वक्त ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच अनबन की खबरें आती रहती हैं। हालांकि दोनों ने कभी इसपर खुलके बात नहीं की है। दोनों अपने अपने काम को लेकर बिजी हैं।

Read more about: abhishek bachchan birthday
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X