जब मां जया बच्चन बनी थी अभिषेक के प्यार में रोड़ा, रानी मुखर्जी संग नहीं होने दी शादी

Abhishek Bachchan, rani mukerji

Rani Mukerji Abhishek Bachchan Love Story: रानी मुखर्जी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक बेहतरीन और उम्दा अभिनेत्री मानी जाती है। वह अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में रही। बताया तो यह भी जाता है कि अभिषेक बच्चन के साथ में एक वक्त पर वह रिलेशनशिप में थी। लेकिन दोनों का ब्रेकअप बहुत ही बुरे तरीके से हुआ।

दरअसल, आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन चाहते थे की रानी मुखर्जी से वह शादी करें। लेकिन आपको बता दें कि उनकी मां जया बच्चन इस रिश्ते के खिलाफ थी। बताया तो जाता है कि जया बच्चन को ऐसा लगता था की रानी मुखर्जी उनके बेटे अभिषेक के लिए परफेक्ट नहीं है क्योंकि वह बहुत लाउड और एरोगेंट है।

कुछ मीडिया खबरों के अनुसार जया बच्चन ने अपने बेटे को रानी मुखर्जी से दूर रहने की सलाह भी दे दी थी। इसी के चलते दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली और फिर ब्रेकअप हो गया। इसके बाद अभिषेक ने ऐश्वर्या से साल 2007 में शादी कर ली। यहां तक कि रानी को अपनी शादी में इनवाइट तक नहीं किया और इसके चलते एक्ट्रेस को काफी बुरा लगा।

बाद में रानी मुखर्जी ने यशराज बैनर की फिल्म 'लागा चुनरी में दाग' में काम किया था। इस फिल्म में जया बच्चन के अलावा अभिषेक बच्चन ने भी काम किया था। इसी फिल्म के सेट पर जया बच्चन और रानी मुखर्जी में कोल्ड वॉर छिड़ गई थी। फिल्म के सेट पर जया बच्चन ने तो रानी को इग्नोर कर दिया था।

जया बच्चन ने फिल्म के सेट पर कोंकणा सेन के साथ में अपना एक अलग ग्रुप बनाया। सेट पर रानी मुखर्जी अकेले बैठी रहती थी। सूत्रों के हवाले से यह भी पता चला था की शूटिंग के दौरान जया और कोंकणा, रानी से दूर बैठी थी और इससे साफ पता चलता था कि वह रानी को इग्नोर कर रही है। इन्ही बर्तावों के चलते सेट पर दोनों के बीच तनाव की स्थिति कई बार बनते देखी गई।

Read more about: abhishek bachchan rani mukerji
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X