इन 4 कारणों से टूट गया था अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का रिश्ता? आर्थिक तंगी, पारिवारिक मतभेद और..
Abhishek-Karisma Engagement Break Reason: साल था 2002 और महीना था अक्तूबर का.. एक सगाई हुई जिसमें करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन ने शादी की कसमें खाईं लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि सब बदल गया।

काफी कम लोग जानते हैं कि शादी के मोड़ पर आने से पहले ही क्यों करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन का रिश्ता टूट गया था। आज इस सगाई के टूटने के कारणों के बारे में हम विस्तार से बात करने वाले हैं।
क्या आप जानते हैं कि करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई 4 कारणों से टूटी थी और इसके बाद अभिषेक की शादी ऐश्वर्या राय से हो गई और करिश्मा कपूर संजय कपूर की दुल्हन बन गईं।
इन 4 कारणों से करिश्मा नहीं बन गईं अभिषेक की दुल्हन
करिश्मा- अभिषेक की सगाई टूटने के पीछ परिवार था और कुछ ऐसी शर्तें थीं जो कि दोनों परिवारों को मंजूर नहीं थीं। आज जब पीछे मुड़कर देखते हैं तो लोग इन कारणों पर बात जरूर करते हैं।
करिश्मा की मां बबीता कपूर ने किया हस्तक्षेप
खबरें हैं कि करिश्मा कपूर की मां उनकी सगाई टूटने में काफी ज्यादा शामिल थीं। वो अभिषेक बच्चन से भी ज्यादा अमीर दूल्हे के फेवर में थीं। एक कारण ये भी रहा कि दोनों परिवारों के बीच मनमुटाव आया।
फाइनेंशियल समस्याएँ
जिस वक्त दोनो की मंगनी हुई थी उस वक्त बच्चन परिवार की माली हालत सही नहीं चल रही थी। ऐसे में कपूर परिवार अपनी बेटी के लिए भविष्य में सुरक्षा चाहती थी। बच्चन परिवार के सामने ये शर्त रखी गई थी कि अमिताभ बच्चन की जायदाद का एक हिस्सा करिश्मा कपूर के नाम किया जाए जिसपर अमिताभ बच्चन राजी नहीं हुए थे।
एक्टिंग छोड़ने पड़ेगी
बच्चन परिवार की मां थी कि शादी के बाद करिश्मा कपूर को अभिनय पूरी तरह से छोड़ने पड़ेगा जिसके कारण मतभेद हुए और ये बात बिगड़ गई।
बाहर का दबाव भी था
ऐसे दावे किए जाते हैं कि दोनों के बीच प्यार की कमी थी और बाहरी दबाव के कारण वो अलगाव महसूस कर रहे थे। इसका खुलासा खुद फिल्म निर्माता सुनील दर्शन ने किया था। उनका कहना था कि दोनों परिवार आपस में तालमेल नहीं बिठा पा रहे हैं। फिलहाल करिश्मा कपूर तलाक लेकर बैठी हैं और उनके एक्स पति संजय कपूर का निधन हो चुका है जिसकी जायदाद को लेकर मामला कोर्ट में है।


Click it and Unblock the Notifications















