Abhishek Bachchan ने भरे स्टेज पर Amitabh को मां के नाम पर दी धमकी, बिग बी के रिएक्शन का वीडियो वायरल

Abhishek Bachchan Teases Amitabh: अमिताभ बच्चन का कौन बनेगा करोड़पति शो काफी ज्यादा चर्चा में रहता है। यहां पर कई बार बिग भी कुछ ऐसे खुलासे कर देते हैं जो कि उनके जीवन के कुछ खास पल भी होते हैं। अब इसी बीच कौन बनेगा करोड़पति 15 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इस दौरान अभिषेक बच्चन को हॉट सीट पर बैठे हुए देखा गया।
इतना ही नहीं अभिषेक बच्चन ने अमिताभ बच्चन से कई सारे मजेदार सवाल भी किया। इस दौरान दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद भी किया जा रहा है। अभिषेक ने अमिताभ बच्चन से पूछा कि 2 और 2 कितने होते हैं। अमिताभ ने जवाब में 5 बोला तो अभिषेक ने इस जवाब को गलत बता दिया। दोनों में मीठी सी नोंक-झोक देखने को मिली।
फिर अभिषेक बच्चन ने एक मजेदार सवाल किया और अमिताभ से पूछा कि आप मन से कितने लंबे हैं। तब बहुत ही उत्साहित होते हुए अमिताभ ने भी कहा कि इतना लंबा। तभी अभिषेक ने अपने पिता की टांग खींचते हुए कहा कि "अच्छा बुलाऊं उनको मैं", इस पर अमिताभ ने कहा कि नहीं-नहीं। वहां पर मौजूद ऑडियंस भी इस बात पर हंसने लग गई थी।
अब लगातार इस वीडियो पर लोग भी कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है की सारी दुनिया आपकी मां से डरती है। एक दूसरा यूजर लिखता है कि ये तो मां का लाडला निकला। हालांकि काफी सारे लोग तो इस वीडियो पर हंसने वाले इमोजी शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications