Bollywood Parenting: इस खतरनाक चीज से आराध्या को बचाकर रखते हैं अभिषेक, ऐश्वर्या के मोबाइल पर आते हैं कॉल

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Parenting Tip: बॉलीवुड सेलेब्स की लग्जरी लाइफ ग्लैमरस वर्ल्ड से तो सभी वाकिफ हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेलेब्स अपने बच्चों की परवरिश के लिए काफी सीरियस रहते हैं और कई स्पेशल टिप्स फॉलो करते हैं। आज हम आपको ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की एक स्पेशल पेरेंटिग टिप शेयर कर रहे हैं जो वो अपनी बेटी आराध्या के साथ फॉलो करते हैं।

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Parenting Tip

ग्लैमर की दुनिया में बच्चों को जमीनी रखना एक बड़ा चैलेंज हैं और वो भी जब पूरा का पूरा खानदान की सुपरस्टार्स से पटा हो। ऐसे में ऐश्वर्या और अभिषेक कैसे अपनी बेटी की परवरिश करते हैं, ये काफी दिलचस्प सवाल है। बेटी को फोकस्ड रखने के लिए अभिषेक ऐश्वर्या ने आज तक उसे पर्सनल मोबाइल फोन नहीं दिया है। जी हां ये जानकर आपकी थोड़ी हैरानी हो सकती है लेकिन ये सच है जिसके बारे में खुद अभिषेक बच्चन ने बताया है।

आज कल की भागदौड़ भरी दुनिया में जरां पेरेंट्स बच्चों को शांत और इनवॉल्व रखने के लिए फोन थमा देते हैं और बहुत ही कम उम्र में ही उन्हें पर्सनल फोन, टैब और आई पैड जैसे गैडेट्स दे देते हैं ऐसे में अभिषेक ऐश्वर्या ने बेटी की काफी सख्ती से परवरिश चालू रखी है।

अभिषेक बच्चन ने बताया कि आराध्या के पास फोन नहीं है, और वह इंटरनेट का इस्तेमाल सिर्फ होमवर्क के लिए करती है। पीपिंग मून' को दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने बताया कि कैसे आराध्या आए दिन परिवार को लेकर आने वाली खबरों पर रिएक्ट करती है। अभिषेक ने बताया कि उनकी 14 साल की बेटी आराध्या को प्रभावित करती हैं या नहीं, तो अभिषेक ने कहा कि उन्हें ऐसा बिल्कुल नहीं लगता। उनके अनुसार आराध्या न तो इन अफवाहों पर ध्यान देती है और न ही ऐसी बातों में उसकी कोई रुचि है, बल्कि वह जो कुछ भी पढ़ती या सुनती है, उस पर बिना सोचे-समझे भरोसा नहीं करती।

अभिषेक ने आगे बताया कि यह समझ आराध्या में उसकी मां ऐश्वर्या ने विकसित की है, जिन्होंने उसे हर बात को परखकर देखने की सीख दी है। उन्होंने कहा, "जैसे मेरे माता-पिता मेरे साथ हमेशा ईमानदार रहे, वैसे ही हम भी अपने परिवार के भीतर पूरी पारदर्शिता रखते हैं। इसी वजह से कभी ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती कि किसी को संदेह करने या सवाल उठाने की जरूरत महसूस हो।"

अभिषेक बच्चन ने यह भी बताया कि 14 साल की होने के बावजूद, आराध्या के पास अपना निजी फोन नहीं है। उन्होंने कहा, 'अगर उसके दोस्त उससे संपर्क करना चाहते हैं, तो उन्हें उसकी मां के फोन पर कॉल करना पड़ता है। यह फैसला हमने बहुत पहले ही कर लिया था।' हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि आराध्या के पास इंटरनेट का एक्सेस है, लेकिन वह इसका इस्तेमाल ज्यादातर अपने स्कूल के होमवर्क और रिसर्च के लिए करना पसंद करती है।

उन्होंने कहा, 'ऐश्वर्या ने उसे सिखाया है कि हम जो कुछ भी हैं, वह फिल्मों और दर्शकों की वजह से हैं।' अभिषेक ने कहा कि उनकी बेटी एक बहुत ही समझदार टीनएजर है, जिसकी अपनी राय है। उन्होंने बताया, 'उसकी अपनी अलग राय है जिन पर हम अकेले में चर्चा करते हैं, लेकिन उसके पास अपनी बात को बताने का एक शानदार तरीका है।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X