सबसे बड़े स्टार की वेडिंग..लेकिन ना कोई खान ना कपूर..थे तो बस अजय देवगन!

By Shweta K

आज अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को 9 साल पूरे हो गए।थोड़े लंबे इंतजार के बाद ऐश के फैन्स को ये जवाब मिल गया कि आखिर ऐश्वर्या राय किससे शादी करेंगी। बच्चन खानदान की बहु बनना कोई छोटी बात नहीं थी तो और ऐश्वर्या राय घर की बहु बने ये बहुत बड़ी बात थी।

अमिताभ बच्चन इस शादी को छोटे स्तर पर करना चाहते थे लेकिन अगर शादी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या की हो या अमिताभ-जय की बेटे की हो तो छोटी तो हो ही नही सकती। सुर्खियां तो इस शादी ने खीब बटोरी थी। बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे जैसे अजय देवगन, काजोल, करन जौहर दिखे लेकिन शाहरूख खान, आमिर खान,अक्षय कुमार गेस्ट लिस्ट में शामिल नहीं थे।

[अब नहीं मिलेंगी ऐसी तस्वीरें..सबसे अलग..!]

इस बात ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थी।खैर बॉलीवुड के इस डैशिंग कपल की कई तस्वीरें हमने देखी हैं, लेकिन इनकी शादी की कुछ स्पेशल तस्वीरों को शायद इनके फैंस ने मिस कर दिया है। लिहाजा, हम यहां आपके लिए इनकी ग्रैंड शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें लाएं हैं।

ऐश्वर्या- अभिषेक को हमने कई इवेंट में साथ साथ देखा है। और आज भी इन्हें साथ देखकर इनके बीच के बेशुमार प्यार को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता है। बहरहाल, आज ये सिर्फ पति- पत्नी ही नहीं, बल्कि एक सफल मां- पिता भी हैं।
आराध्या आज देश के किसी सुपरस्टार से कम लोकप्रिय नहीं.. बहरहाल, स्लाइडर में देंखे अभि-ऐश की वेडिंग एल्बम-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X