B'day Spcl : इनका अंदाज है सबसे अलग, कभी शाहरुख-दीपिका तक की लगाई थी क्लास
बॉलीवुड में शाहरुख खान से लेकर दीपिका तक पर सीधा हमला बोलने वाले एक्टर अभय देओल आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। ये पहले एक्टर थे जिन्होंने गोरेपन की क्रीम के विज्ञापनों को आड़े हाथों लिया था। वहीं इसी के साथ सोशल मीडिया पर खुलेआम उन्होंने फेयरनेस क्रीम को प्रमोट करने वाले सारे सुपरस्टार्स को एक साथ धो डाला था। इसे लेकर काफी वक्त तक खूब बवाल हुआ था।
[B'day Spcl : 7 साल और 9 फिल्में, बन गईं सुपरस्टार एक्ट्रेस, बिकिनी ने किया बवाल]
अभय देओल के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस स्पष्टवादी सोच और बोल्डनेस के मुरीद हो गए थे औक उन्हें 'हिम्मतवाला अभिनेता' करार दे दिया था। अभय ने अपनी पोस्ट में लिखा था, 'देश में कंपनियां खुलेआम और चालाकी से इस आइडिया को बेच रही हैं कि गोरी चमड़ी काली चमड़ी से अच्छी होती है। इस खेल में आपको कोई बताने वाला नहीं है कि यह अपमानजनक, फर्जी और नस्ली है।' इस पोस्ट में उन्होंने सीधे तौर पर किंग खान को भी शामिल किया था।

2005 में फिल्म सोचा न था से डेब्यू करने वाले एक्टर अभय देओल ने अपनी डिंपल वाली स्माइल और शानदार एक्टिंग से लाखों का दिल जीत लिया। अभय ने अपनी फिल्मों में काफी अलग-अलग किरदार निभाए और उनकी सबसे शानदार परफॉर्मेंस रही 2009 में आई फिल्म देव डी में, इस फिल्म के लिए उन्हें न सिर्फ पब्लिक की बल्कि क्रिटिक्स की भी काफी तारीफें मिली थीं। आगे जानें इस एक्टर के बारे में कुछ और दिलचस्प बातें और देखें उनकी रेयर तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications