तेलगी के इस अजीब शौक पर बनी सीरीज, एड्स होने पर इन लोगों पर लगाए संगीन आरोप

देश के इतिहास में 30000 करोड रुपए के गंभीर स्टैंप पेपर घोटाले का दोषी बताए जाने वाला अब्दुल करीम तेलगी एक बार फिर से काफी तेजी से सुर्खियों में बना हुआ है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि अब्दुल करीम तेलगी की जिंदगी और घोटाले की कहानी स्कैन 2003 में सोनीलिव पर वेब सीरीज के तौर पर रिलीज की गई थी. इस सीरीज में नजर आया कि किस तरीके से कर्नाटक के छोटे से कस्बे से खानापुर से तेलगी रेलगाड़ी में फल बेचते हुए 500 किलोमीटर दूर मुंबई आ गया. लेकिन यहां पर वह पैसा बनाने के सपने देखने के चक्कर में नकली स्टैंप पेपर छापने और बेचने का अवैध धंधा करने लग गया. जिससे कि सरकार के राजस्व को एक बड़ी चोट पहुंची.
तेलगी को डुप्लीकेट चीज़ों का था अजीब शौक
तेलगी के बारे में तो यह भी बताया जाता है कि उसने सिर्फ नकली या फिर डुप्लीकेट स्टैंप पेपर ही नहीं छपे थे बल्कि उसे नकली और डुप्लीकेट चीजों का अजीब सा शौक हुआ करता था. सीरीज में उसको मुंबई के डांस बार में भी जाते हुए दिखाया गया था. इतना ही नहीं स्कैन 2003 के पहले हिस्से का अंत यही था. इस सीरीज के आखिरी एपिसोड में तेलगी एक बार डांसर में जाकर ढेरों नोट उड़ाता हुआ नजर आया. खबर आने लगी कि उसने एक रात में 90 लाख रुपए बार में खर्च कर दिए. उसे समय डांस बार के नियम हुआ करते थे की डांसर पर जो भी धन लुटाया जा रहा है उसमें से आधा बार मलिक रख लेता था. इसके बाद आधा डांसर को मिल जाता था. लेकिन एक रात में उसे डांसर को जो धन मिला उससे उसकी पूरी जिंदगी बदल गई थी और वह वापस अपने घर पर चली गई थी.
बार डांसर पर एक दिन में उड़ाए 90 लाख रुपए
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि एक फेमस क्राइम रिपोर्टर और लेखक एस हुसैन जैदी ने अपनी किताब डेंजरस माइंड्स में इस बात का भी दावा किया था कि इस बार डांसर ने एक पत्रकार को यह भी बता दिया था कि तेलगी साहब बॉलीवुड हीरोइनो के काफी ज्यादा दीवाने हुआ करते थे. इसी कारण से हीरोइनो जैसी दिखने वाली लड़कियों के साथ में वह बार में समय बिताते थे. उन पर पैसा लुटाते थे. बहुत कम लोग जानते हैं कि जिस डांसर पर तेलगी ने एक रात में 90 लाख रुपए लुटा दिए थे वह माधुरी दीक्षित की डुप्लीकेट बताई जाती है. इसीलिए कहा जाता है कि बॉलीवुड की एक्ट्रेस हो या फिर सरकारी कागज, तेलुगु को डुप्लीकेट चीजों का एक अजीब तरीके से शोक हुआ करता था.
तेलगी की एड्स के चलते हुई मौत
जानकारी के लिए आपको बता दें कि तेलगी को पुलिस ने साल 2001 में अजमेर में गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद में उनके ऊपर अदालत में कैसे भी चला. जिसके 6 साल बाद उन्हें 30 साल की सजा सुनाई गई. लेकिन तेलुगू को साल 2002 में एचआईवी पॉजिटिव होने की खबर मिली. जिसके चलते साल 2005 में तेलगी ने यह दावा कर दिया था कि कुछ ताकतवर लोगों ने 3 साल पहले उसको एड्स के वायरस से संक्रमित कर दिया था. उन लोगों को यह डर था कि करोड़ों रुपए के इस घोटाले में कहीं वह उनका नाम सामने ना ले आए. तेलगी ने तो यह भी आरोप लगा दिए थे कि चाहे डायबिटीज की बीमारी हो या फिर एड्स कि उनका इलाज नहीं करवाया जा रहा है. लेकिन आपको बता दें कि साल 2017 के अक्टूबर में जेल में ही उनकी मौत हो गई.


Click it and Unblock the Notifications











