आयुष शर्मा का सलमान खान की बहन अर्पिता संग शादी करना नहीं था आसान, घरवाले बोले- ऐसा बिल्कुल भी नहीं...

Bharti Singh bharti podcast

Aayush Sharma Arpita Khan Love Story: सलमान खान की जीजा यानी कि अर्पिता के पति आयुष शर्मा आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। भले ही वह एक्टिंग करियर में कुछ खास कमाल ना दिखा पाए हो लेकिन वह एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। लेकिन उन्होंने कभी भी इस बारे में नहीं सोचा था कि उन्हें सलमान खान की बहन से प्यार हो जाएगा और उनसे शादी कर लेंगे।

दरअसल साल 2014 में अर्पिता खान से आयुष शर्मा ने शादी की थी। आप दोनों के दो बच्चे भी हो चुके हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्टर के लिए घर वालों को इस शादी के लिए राजी करना इतना आसान नहीं रहा। आयुष शर्मा ने भारती सिंह के पॉडकास्ट में बताया कि कैसे सलमान खान और उनके परिवार ने उन्हें अर्पित के लिए कबूल कर लिया था। तब जाकर शादी की बात पक्की हुई।

हालांकि आयुष शर्मा ने कभी भी अर्पिता के बारे में अपने परिवार को नहीं बताया था। जब खान परिवार से अप्रूवल मिल तो उन्होंने अपने माता-पिता को हिमाचल से मुंबई बुला लिया था। इसके बाद लंच पर अर्पिता से मुलाकात करवाई और आयुष ने बताया कि वह सलमान खान की बहन है। और वह अगले साल शादी करने वाले हैं। इस बात को सुनते ही उनके घर वालों के बीच सन्नाटा पसर गया था।

शांति से 20 मिनट तक घर वालों ने खाना खाया और घर जाकर आयुष शर्मा की मां रोने लग गई थी। एक्टर ने बताया कि उनकी मां ने कहा कि मेरे कोई सपना नहीं है। परिवार वालों को क्या कहेंगे, बड़े भाई की शादी नहीं हुई है और कुछ कमाता भी नहीं है। आयुष ने माता-पिता से कहा था कि अभी वह कमाते नहीं है और उनका और अर्पिता का खर्चा भी वही उठाएंगे। इस बात को सुनते ही एक्टर के पिता हैरान रह गए थे।

बाद में आयुष शर्मा की मां ने उनसे कहा था कि जब तक बड़े भाई की शादी नहीं होगी तब तक उनकी शादी भी नहीं होगी। इसके बाद एक्टर ने अपने बड़े भाई को मना लिया और उनसे मंजूरी भी ले ली। आयुष की फैमिली भी सलमान के घर पहुंची और वहां जाकर उन्हें पता चला कि खान परिवार भी उनकी तरह बहुत ही सिंपल है। दोनों परिवार वालों ने इस शादी को फिक्स कर दिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X