..................... Aashka goradia TV Actress Built Rs 820 Cr Renee Cosmetics 2 Years After Leaving Acting - Hindi Filmibeat

टीवी की बहू ने छोड़ी एक्टिंग, और फिर घर बैठे किया ऐसा काम की 2 साल में छापे 820 करोड़

Aashka Goradia Renee Cosmetic Brand

आशका गोराडिया टेलीविजन की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि अब वह बिजनेस की दुनिया में एक अच्छा खासा नाम कमा रही है. एक्ट्रेस ने अपने करियर के पीक पर इंडस्ट्री को छोड़ दिया.

बता दे कि उन्होंने टेलीविजन पर तकरीबन 20 सालों तक काम किया. बता दें कि उन्होंने साल 2002 में टेलीविजन शो अचानक 37 साल के बाद से डेब्यू किया था. लेकिन बाद में उन्हें कुसुम जैसे बड़े सीरियल में काम करने का मौका मिला. जिसमें उन्होंने कुमुद नाम की एक लड़की का किरदार निभाया था. बाद में एक्ट्रेस ने सिंदूर तेरे नाम का और बालवीर जैसे सीरियल्स में भी काम किया.

एक्टिंग छोड़ किया बिजनेस

टेलीविजन पर बेहतरीन काम करने के बाद में आशका गोराडिया नए साल 2021 में टेलीविजन इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला ले लिया. लेकिन इससे पहले ही एक्ट्रेस ने साल 2019 में अपना बिजनेस वेंचर लॉन्च कर दिया था. दरअसल उन्होंने साल 2020 में रेने कॉस्मेटिक नाम की एक ब्यूटी ब्रांड लॉन्च कर दी थी. यह ब्रांड उन्होंने अपने कॉलेज दोस्तों के साथ में मिलकर लॉन्च किया.

ब्यूटी ब्रांड से कमाई 820 करोड़

आशका गोराडिया का यह ब्यूटी ब्रांड काफी ज्यादा फेमस हो चुका है और इसकी अब तक की कमाई 820 करोड रुपए हो चुकी है. जिसने पूरे भारत में 650 स्टोर्स बना लिए हैं और इस बात से यह साफ पता चलता है कि इस ब्रांड को कितना ज्यादा पसंद किया जा रहा है.

आशका गोराडिया बनने वाली है मां

अगर हम आशका गोराडिया के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने अमेरिका बिजनेसमैन ब्रांड गोबले के साथ में शादी रचाई है. दोनों की साल 2016 में मुलाकात हुई और बाद में शादी के बंधन में बंध गए. दोनों ने शादी क्रिश्चियन और हिंदू रीति रिवाज के साथ में भी की. इतना ही नहीं साल 2023 में एक्ट्रेस ने प्रेगनेंसी की घोषणा कर दी थी और इस साल के अंत तक वह मां बनने वाली हैं. आशका गोराडिया अपने बिजनेस और फैमिली लाइफ को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं और आपको बता दें कि टीवी पर वापसी करने का उनका कोई भी प्लान नहीं नजर आ रहा है.

Read more about: television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X