'आशिकी' फेम राहुल रॉय के मुश्किल वक्त में सलमान खान ने दिया था साथ, भरे अस्पताल के बिल

Salman Khan, Rahul Roy

वैसे तो हमें सलमान खान की दरियादिली के कई सारे किस्से सुनने को मिल जाते हैं. लेकिन आज हम आपको एक बेहद ही बेहतरीन और दिल छू लेने वाला किस्सा बताने वाले हैं. बता दें कि आशिकी फिल्म के हीरो राहुल रॉय ने सलमान खान की मदद के बारे में जिक्र किया है. होली के परिवार वालों ने इस बात का खुलासा किया है कि सलमान खान ने उनका अस्पताल का बिल भरा और उनके बुरे वक्त में काफी मदद की थी. बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि साल 2020 में राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था और इसी वजह से उन्हें काफी वक्त तक बिस्तर पर रहना पड़ा था.

राहुल की बहन ने सलमान को किया धन्यवाद

लेकिन आपको बता दें कि राहुल रॉय की बहन प्रियंका रॉय ने बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत करते हुए बताया था कि सलमान खान रियल लाइफ में हीरो है. उन्होंने बुरे समय में उनके परिवार की सहायता की. प्रियंका रॉय ने इसी इंटरव्यू में आगे कहा कि "मैं सलमान खान को थैंक यू कहूंगी और उन्होंने भाई के अस्पताल का बचा हुआ बिल भी चुकाया था. सलमान खान ने फरवरी में मदद की थी."

डायरेक्टर ने भी फ़िल्म की दे दी थी पूरी फीस

प्रियंका रॉय ने इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया था कि "राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक आया था और वह तब 'LAC: लाइव द बैटल इन कारगिल' की शूटिंग पर थे. इस फिल्म की पूरी फीस देकर इस फिल्म के डायरेक्टर ने भी काफी सहायता की थी. लेकिन जो मदद सलमान खान ने की है वह हम कभी नहीं भूल पाएंगे."

प्रियंका रॉय ने सलमान को बताया अच्छा इंसान

प्रियंका रॉय ने आगे यह भी कहा था कि "राहुल रॉय जब पूरी तरीके से ठीक हो जाएंगे तो वह सलमान खान से काम के लिए भी अप्रोच करने वाले हैं. सलमान की सबसे खूबसूरत बात तो यह है कि उन्होंने इतनी सहायता की और कभी भी एक लफ्ज़ नहीं कहा. इसी बात से हम काफी ज्यादा खुश हैं और उन्होंने हमारा दिल जीत लिया है." बता दें कि प्रियंका ने सलमान खान की काफी तारीफ की और कहा कि "सब सलमान खान को लेकर बहुत कुछ कहते हैं कि वो ऐसे हैं, वो वैसे हैं. लेकिन सच तो यही है कि सलमान खान बहुत ही अच्छी और नेक इंसान है."

More from Filmibeat

Read more about: salman khan rahul roy
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X