एक लाख टुकड़ों में टूटा शरीर, बिगड गई सूरत, कोमा में रहीं ये हसीना, वापस लौटी तो सब कुछ हुआ खत्म

Anu Agrawal

फिल्म आशिकी में काम करने के बाद में मशहूर अभिनेत्री अनु अग्रवाल रातों-रात फेमस हो गई थी। लेकिन कुछ सालों के बाद में ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। फैंस उनके फिल्मों में कम बैक करने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अचानक से अनु अग्रवाल का खतरनाक करोड़ एक्सीडेंट हुआ और हादसे में उनकी पूरी जिंदगी बदल गई।

कई सालों बाद अनु अग्रवाल ने की वापसी

इस एक्सीडेंट के दौरान अनु अग्रवाल को काफी ज्यादा चोट आ गई थी। उनका पूरी तरीके से चेहरा डैमेज हो चुका था। इसको ठीक करने के लिए उन्हें काफी ज्यादा लंबा समय लग गया। अनु अग्रवाल जब ठीक हुई तो सालों बाद फिर से उन्होंने वापसी की। वह फिर से फिल्मी दुनिया में छा जाना चाहती थी। लेकिन यह इतना भी आसान नहीं था।

कोमा में चली गई थी अनु अग्रवाल

साल 1990 में आई सुपरहिट फिल्म के बाद साल 1999 में अनु अग्रवाल का एक्सीडेंट हुआ। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ इंटरव्यू के दौरान उन डरावने पलों को उन्होंने याद किया और कहा कि "वह सिर्फ मुश्किल नहीं था, बल्कि जिंदगी और मौत का सवाल था। मैं कोमा में चली गई थी। उसे वक्त बड़ा सवाल यह था कि क्या मेरी जान बच पाएगी और अगर मैं बच भी गई तो क्या मैं पैरालाइज्ड हो जाऊंगी। लेकिन चमत्कार हुआ और मैं कोमा में रहने के 29वें दिन होश में आ गई थी। इसके बाद में बेड पर रही औरमेरा आदर्श शरीर पैरालाइज्ड हो गया था। मैं डिप्रेशन में चली गई थी।"

एक लाख टुकड़ों में टूट गया था एक्ट्रेस का शरीर

अनु अग्रवाल में आगे बताया कि "किसी को ऐसा नहीं लगा था कि मैं अपने पैरों पर खड़ी हो पाऊंगी। मेरे शरीर में काफी सारे फ्रैक्चर थे। मेरा शरीर एक लाख टुकड़ों में टूट गया और मैं पॉजिटिव रही। मुझे अपने आप पर यकीन था कि मैं ठीक होउंगी। मुझे बहुत अच्छे से याद है कि जब मैं उठी थी तो मुझे एक न्यूली बोर्न बेबी की तरह महसूस हो रहा था। लेकिन वापस जिंदगी में लौटने में मुझे सालों लग गए।"

एक्ट्रेस को मिली कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने की सलाह

दरअसल आपको बता दें कि इस एक्सीडेंट के बाद में अनु अग्रवाल का चेहरा बुरी तरीके से डैमेज हो चुका था। इसी के चलते लोगों ने उनको कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने की सलाह दी। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि "लोग पहले ऐसा कहा करते थे। लेकिन अब यह सब मुझे नहीं कहा जाता है। बहुत से लोग तो यह भी सोचते हैं कि मैं चेहरे पर सर्जरी करवाई है क्योंकि अब मेरा चेहरा काफी अलग दिखता है।"

जिंदा रहने के लिए करवानी पड़ी कई सर्जरी

अनु अग्रवाल ने आगे कहा कि "एक्सीडेंट के बाद में टूटी हुई हड्डियों को ठीक करने और शरीर का फंक्शन नार्मल करने के लिए मेरी काफी सारी सर्जरी हुई। अगर सीधे शब्दों में कहां जाए तो जिंदा रहने के लिए मुझे कई सारी सर्जरी करवाने की जरूरत पड़ी।"

प्लास्टिक सर्जरी को लेकर बोली एक्ट्रेस

अनु अग्रवाल ने प्लास्टिक सर्जरी करवाने को लेकर यह भी कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि कॉस्मेटिक सर्जरी प्लास्टिक होती है। मैं इस तरह की कोई भी ऐसी चीज को लेकर अट्रैक्ट नहीं होती हूं जो कि नॉर्मल नहीं है। मेरी योगा क्लासेस में मैंने हॉलिस्टिक अप्रोच भी सीखी है। जहां पर हम शरीर के एक पार्ट का ट्रीटमेंट नहीं करते हैं बल्कि मन और सेंसेक्स के साथ में पूरे शरीर का भी ट्रीटमेंट होता है।

More from Filmibeat

Read more about: anu agrawal feature
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X