53 साल की उम्र में अनु अग्रवाल का धड़का दिल! करना चाहती है आशिकी, बोलीं- मेरी लव लाइफ...

Anu Aggarwal Love at 53: अनु अग्रवाल बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उनका सबसे ज्यादा लोकप्रियता उनकी सुपरहिट फिल्म आशिकी से मिली थी। हालांकि अब उनकी उम्र53 साल की हो चुकी है और इस उम्र में अब वह सच्चे प्यार की तलाश में है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह पिछले काफी वक्त से सच्चे प्यार की तलाश में है।
हालांकि अनु अग्रवाल के मुताबिक वह प्यार की परिभाषा और उसके प्रति अपनी सोच को बेहद अलग रखती है। वह प्यार को शारीरिक संबंध के तौर पर नहीं देखते हैं। उन्होंने कहा कि भले ही उनको प्यार की तलाश है लेकिन वह सिंगल स्टेटस में ही खुश है। उन्होंने कहा कि मेरी आशिकी को क्या हो गया...
बता दें कि अनु अग्रवाल बहुत ही खुले विचारों वाली इंसान है और वह प्यार की बातें करते हुए यह भी कहती हुई नजर आई थी कि भविष्य का कोई नहीं जानता कि क्या होगा। लेकिन उनकी प्यार की जरूरत एक अलग तरीके से पूरी होती है जो शारीरिक संबंध से बहुत अलग है। एक्ट्रेस के अनुसार शारीरिक संबंध वाले विचार कभी भी खत्म हो जाते हैं लेकिन वह इसको प्यार नहीं रहती है। अनु अग्रवाल ने कहा कि प्यार की अवधारणा को बदलने की आवश्यकता है।
बताते चलें कि अनु अग्रवाल का जन्म 11 जनवरी 1969 में दिल्ली में हुआ और यहीं पर वह बड़ी हुई। पहले उन्होंने मॉडलिंग की और फिर महेश भट्ट की फिल्म आशिकी से कैरियर की शुरुआत की। पहली फिल्म से वह इंडस्ट्री में अपनी डिमांड बढ़ा चुकी थी। 1996 तक वह फिल्मों में एक्टिव रही और फिर एक हादसे ने उनकी पूरी जिंदगी बदल कर रख दी।
बाद में अनु अग्रवाल फिर से कम बैक नहीं कर पाई और साल 1997 में उन्होंने बिहार स्कूल आफ योगा में योग से जुड़ने का फैसला लिया। बता दें कि 1999 में उनका एक कार एक्सीडेंट हो गया था और इसके चलते वह 29 दिनों तक कोमा में रही। फिलहाल तो वह मुंबई में अकेली रहती है और एक फाउंडेशन भी चलाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications















