'आशिकी' एक्टर राहुल रॉय के हमशक्ल का वीडियो देख घूमा हर किसी का दिमाग, लोग बोले- ये तो डिट्टो कॉपी है...

Rahul Roy Humshakal Video Viral: बॉलीवुड सेलिब्रिटीज आज के वक्त में काफी ज्यादा पॉपुलर रहते हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ में कनेक्ट रहते हैं। जहां पर कई बार वह अपनी तस्वीरों को भी शेयर करते हैं और लोग उनके लुक्स को भी कॉपी करने की कोशिश करते हैं। जिसके चलते कई बार उनके हमशक्ल की भी झलक फैन्स को देखने मिल जाती है।
अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आशिकी' के एक्टर राहुल रॉय के हमशक्ल का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर हर कोई कंफ्यूज होता नजर आ रहा है कि यह सच में एक्टर ही है या फिर उनका कोई हमशक्ल है।
हालांकि आपको बता दें कि राहुल रॉय के हमशक्ल की इस वीडियो को देखकर लोग भी तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और कुछ लोगों ने तो उनका मजाक तक उड़ा दिया है। वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि यह शख्स राहुल रॉय की फिल्म 'आशिकी' का गाना 'सीने से लग जा मैं हूं तेरा दीवाना' पर एक्सप्रेशन दे रहा है।
राहुल रॉय के हमशक्ल के वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और एक यूजर ने लिखा "भाई तो ओरिजिनल है, या डुप्लीकेट है कुछ भी पता नहीं चल रहा।" एक अन्य यूजर लिखता है कि "बस यही देखने को रह गया था। सब कोई तो इंस्टाग्राम पर आ चुका है।" एक दूसरा यूजर लिखता है कि "भाई तू ही हीरो है।"
हालांकि आपको बता दें कि ऐसा पहली बार देखने के लिए नहीं मिल रहा है जब बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के हमशक्ल की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे पहले अजय देवगन और नसरुद्दीन शाह जैसे बड़े-बड़े कलाकारों के हमशक्ल की वीडियो वायरल हो चुकी है।राहुल रॉय की फिल्म 'आशिकी' साल 1990 में रिलीज हुई थी और सुपरहिट साबित हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











