54 साल के एक्टर ने बोल्ड सीन देने पर जताई आपत्ति, श्रद्धा कपूर संग हिट फ़िल्म में कर चुके काम

ग्लैमर वर्ल्ड में आज के वक्त पर अंग प्रदर्शन करना कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। हाल ही में विद्युत जामवाल जो कि बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता है उन्होंने भी अंग प्रदर्शन किया और उनकी अब कुछ तस्वीरें भी खूब जमकर वायरल हो रही है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं, जो हमेशा से ही अंग प्रदर्शन से दूर रहे और इतना ही नहीं वह इन सबसे हिट नहीं होना चाहते।
श्रद्धा कपूर के पिता का निभा चुके हैं किरदार
दरअसल, हम बात कर रहे हैं 'आशिकी 2' फिल्म में श्रद्धा कपूर के पिता का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता महेश ठाकुर की। एक बार फिर से महेश ठाकुर ने टेलीविजन की तरफ रुख किया है। आप और बेटी के रिश्ते के अनोखी कहानी दिखने वाले सीरियल 'आंगन अपनों का' में वह अहम भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर ने अपने 30 साल के करियर में फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल्स में भी काम किया। महेश ठाकुर ने हमेशा पॉजिटिव किरदार निभाए।
अंग प्रदर्शन के सख्त खिलाफ है महेश ठाकुर
अब हाल ही में TV9 हिंदी डिजिटल के साथ एक इंटरव्यू के दौरान महेश ठाकुर को अंग प्रदर्शन को लेकर बात करते हुए देखा गया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि "मैं ज्यादातर बॉडी दिखाने वाले किरदारों को पसंद नहीं करता। जिस किरदार में कम कपड़े पहनने की डिमांड होती है मैं उन्हें नहीं करता। जो नेगेटिव रोल गलत चीजों को दर्शाता है मैं उनसे भी दूर रहता हूं। लेकिन अगर मुझे कभी भी निगेटिव किरदार ऑफर होता भी है तो मैं ऐसी कहानी पसंद करूंगा जिसमें उसके साथ पूरा न्याय हुआ हो।"
महेश ठाकुर का करियर
आजकल फिल्मों में चलन चल गया है कि हीरोज और विलेन भी सिक्स पैक्स एब्स दिखाना पसंद किया करते हैं। इतना ही नहीं छोटे-छोटे कपड़े पहन कर डांस करने में भी लोगों को कोई खास पर है नहीं होता है। लेकिन महेश ठाकुर इंडस्ट्री के उन चुनिंदा अभिनेताओं में से हैं, जिन्होंने कभी भी अंग प्रदर्शन जैसे किरदार को नहीं निभाया। महेश ठाकुर को हम साथ-साथ हैं, हमको दीवाना कर गए और आशिक 2 जैसी कई हिट फिल्मों में पॉजिटिव किरदार निभाते देखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications











