Aditya Roy Kapur नहीं बल्कि Aashiqui 2 के लिए इस एक्टर को कास्ट करना चाहते थे डायरेक्टर, लेकिन फिर जो हुआ...

Emraan Hashmi On Aashiqui 2

Emraan Hashmi On Aashiqui 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बार कुछ ऐसी फिल्में बन जाती है जिनको सालों साल लोग याद करते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही आईकॉनिक फिल्म के बारे में बताने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं 'आशिकी 2' फिल्म की। श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने इस फिल्म में एक तरीके से जान डाल दी थी। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आदित्य नहीं बल्कि इमरान हाशमी इस फिल्म के लिए पहली पसंद थे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 'आशिकी 2' फिल्म को साल 2013 में रिलीज किया गया था। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि इस फिल्म के लिए आदित्य रॉय कपूर नहीं बल्कि डायरेक्टर को इमरान हाशमी को कास्ट करना था। हालांकि फिर इमरान हाशमी ने डायरेक्ट को कुछ ऐसी बात कह दी जिसके चलते यह फिल्म भी हिट साबित हुई।

हम सभी जानते हैं कि इमरान हाशमी एक वक्त पर हीरो के तौर पर काफी लोकप्रिय हो गए थे। उन्हें बॉलीवुड का सीरियल किसर भी कहा जाता है। इमरान हाशमी के ऐसे कई सारे गाने भी हैं जो आज के दौर में भी काफी पसंद किए जाते हैं। लेकिन एक वक्त के बाद उनका करियर ग्राफ नीचे उतर गया और अब वह हीरो के तौर पर नहीं विलेन के तौर पर लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं।

लेकिन एक बार इमरान हाशमी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि 'आशिकी 2' फिल्म के लिए मोहित सूरी ने उनको कॉल किया था। जब इमरान हाशमी ने इस फिल्म की स्टोरी सुनी तो उन्होंने इस किरदार को अदा करने से साफ इनकार कर दिया था।

इमरान हाशमी ने बताया था कि "मैंने इस फिल्म की कहानी सुनी तो मुझे लगा कि इसमें किसी नए एक्टर को लेना चाहिए। जिनकी पहचान अभी लोगों के बीच में इतनी ज्यादा नहीं है। मेरे हिसाब से इस कहानी के लिए एक नई जोड़ी फिट बैठती। इसीलिए मैंने इस किरदार को निभाने से मना कर दिया और इस बात का कोई मुझे पछतावा भी नहीं है।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इमरान हाशमी को आखिरी बार 'टाइगर 3' में देखा गया था। भले ही एक वक्त में इमरान हाशमी ने हीरो का किरदार निभाया हो लेकिन फिल्म में विलेन का किरदार भी दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X