जब रेखा ने फ़िल्म के सेट पर एक एक्ट्रेस को जड़ा ज़ोरदार थप्पड़, घंटों तक नहीं रुके थे हसीना के आंसू

बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से ही सुर्खियों में बनी रही है। इतना ही नहीं प्रोफेशनल लाइफ की वजह से भी वह काफी ज्यादा दर्शकों के दिलों पर राज करती आई है। रेखा ने कई सारी फिल्मों में काम किया है और सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे किस्से के बारे में बताने वाले हैं जब एक्ट्रेस ने सेट पर दूसरी अभिनेत्री को जोरदार थप्पड़ मार दिया था। दरअसल यह एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि आरती छाबड़िया थी। रेखा ने जब जोरदार तमाशा एक्ट्रेस को मारा था तो वह कई घंटे तक रोती रही थी और उन्होंने इस बारे में खुद एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था।
जब रेखा ने आरती छाबड़िया को मारा था जोरदार थप्पड़
खबरों के अनुसार मशहूर अभिनेत्री आरती छाबड़िया ने साल 2002 में फिल्म 'तुमसे अच्छा कौन है' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन इससे पहले एक्ट्रेस को फिल्म 'लज्जा' में कैमियो के किरदार में देखा गया था। फिल्म की स्क्रिप्ट के अनुसार रेखा को आरती को जोरदार थप्पड़ मारना था। लेकिन आरती को इस बारे में कोई खबर नहीं थी की रेखा उन्हें थप्पड़ मारने वाली है। रेखा ने इस सीन को परफेक्ट बनाने के लिए एक जोरदार थप्पड़ आरती के गाल पर लगा दिया और एक्ट्रेस के पैरों तले जमीन खिसक गई। बाद में वह फूट-फूट कर रोई भी थी। खबरों की माने तो आपको बता दें कि आरती छाबड़िया ने रेखा से जोरदार थप्पड़ खाने के बाद में कई घंटे तक रोना शुरू कर दिया। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था।
आरती छाबड़िया का वर्क फ्रंट
अगर हम आरती छाबड़िया के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने साल 2003 में डेब्यू करने के बाद में अक्षय कुमार के साथ में आवारा पागल दीवाना, हे बेबी, डैडी कूल और तीसरी आंख जैसी फिल्मों में काम किया था। लेकिन अचानक से ही एक्ट्रेस इसके बाद में फिल्मों में नजर आना बंद हो गई। हालांकि एक्ट्रेस अब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है और अपनी नई-नई तस्वीरों से फैंस का दिल धड़काती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











