इन सेलेब्स का शौक पड़ा भारी, 'कॉस्मेटिक सर्जरी' के चलते जान से धो बैठे हाथ

These Celebs Died Due To Cosmetic Surgery

These Celebs Died Due To Cosmetic Surgery: शौक बड़ी चीज होती है लेकिन कई बार इसका उलटा असर हमारे जीवन पर देखने के लिए मिलता है। कई सारे सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपने शरीर के अलग-अलग पार्ट्स को बेहतरीन दिखाने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी कराई और उन्हें अपनी जिंदगी से ही हाथ धोना पड़ गया। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने वाले हैं।

सेंट वोन सॉलुच्ची

22 साल की उम्र में मशहूर कनाडा एक्टर सेंट वोन सॉलुच्ची का अप्रैल 2023 में निधन हो गया था। खबर की माने तो जब से उन्होंने अपने जबड़े की सर्जरी करवाई और जॉ लाइन बनवा वह तभी से काफी बीमार हो गए थे।

क्रिस्टिनिया अस्थेन गौरकनी

सिर्फ 34 साल की उम्र में मशहूर मॉडल क्रिस्टिनिया अस्थेन गौरकनी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था और उनका निधन अप्रैल 2023 में हुआ था। खबर के अनुसार मल्टीप्ल सर्जरी करवाने की वजह से वह बीमार हो गई थी।

जैकी ओह

मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस जैकी ओह की मौत भी काफी दर्दनाक रही। दावा किया गया कि उन्होंने अपनी बॉडी के कुछ पार्ट्स की सर्जरी करवा ली थी और इसी के चलते वह बीमार रहने लग गई थी।

चेतना राज

कन्नड़ की जानी-मानी अभिनेत्री चेतन राज का भी 21 साल की उम्र में निधन हो गया था। खबरों की माने तो सीरियल में काम करने के बाद में एक्ट्रेस को फिल्मों में भी काम करना था। जिसके चलते उन्होंने फत रिमूवल सर्जरी करवा ली थी और यह उनके लिए घातक साबित हुई।

लुआना एंडरेड

ब्राजील की मशहूर मॉडल लुआना एंडरेड का 29 साल की उम्र में नवंबर 2023 में निधन हो गया था। वैसे तो उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ। लेकिन खबर तो यह भी बताई गई कि उन्होंने अपने लिप्स और घुटनों की सर्जरी करवा रखी थी और इसके चलते उनके हार्ट पर काफी गहरा असर हुआ।

विक्की शौक

पंजाब के मशहूर अभिनेता विक्की शौक ने सनी देओल की फिल्म ग़दर: एक प्रेम कथा और अक्षय कुमार की फिल्म एतराज में काम किया है। वह एक बेहतरीन कॉमेडी एक्टर भी थे और खबरों के अनुसार लिपोसक्शन सर्जरी करवाने के चलते उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

आरती अग्रवाल

तेलुगु की मशहूर अभिनेत्री आरती अग्रवाल का निधन साल 2015 में हार्ट अटैक के चलते हुआ था। लेकिन खबरों के अनुसार उन्होंने लिपोसक्शन सर्जरी करवा रखी थी।

More from Filmibeat

Read more about: vivek shauq features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X