..................... Aaradhya Bachchan's height is so amazing because of Aishwarya Rai, she fed such diet since childhood! - Hindi Filmibeat

ऐश्वर्या राय की वजह से इतनी शानदार है आराध्या की हाइट, बचपन से ही खिलाई ऐसी डाइट!

aaradhya Bachchan Aishwarya rai Bachchan

Aaradhya Bachchan Height tips- बच्चन परिवार में एक से बढ़के एक लंबे हाइट के लोग है। चाहें वो अमिताभ बच्चन हों या अभिषेक बच्चन.. दोनों ही एक दूसरे को हाइट में टक्कर देते हैं।

लेकिन जब आराध्या बच्चन पैदा हुईं तो ऐश्वर्या राय ने कुछ ऐसा कि उनकी भी हाइट उनके पिता और दादा की तरह हो गई। अगर आप ये सोच रहे हैं कि आराध्या बच्चन की हाइट ऐसे ही बढ़ गई तो आप गलत सोच रहे हैं।

इसका कारण सिर्फ ये है कि ऐश्वर्या राय ने उनकी डाइट को लेकर काफी ध्यान दिया है और उनके खाने में बचपन से ही ऐसी चीजें जोड़ीं हैं जो कि उनको आगे बढ़ने में हाइट बढ़ने में मदद करती रही हैं।

13 साल की हैं आराध्या

अभिषेक-ऐश्वर्या की बेटी आराध्या की उम्र महज 13 साल है और उनकी हाइट 5 फीट 3 इंच है। रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश ने बचपन से ही सही डाइट आराध्या हो दी है।

अगर आप चाहें तो इस डाइट को अपने बच्चों के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कहा जाता है कि शुरुआती 6 महीने में बच्चे को सिर्फ मां का दूध और बाद में सेब, केला, अनार जैसे फलों के साथ दलिया, खिचड़ी और वेजिटेबल सूप जैसे ठोस आसार दे सकते हैं और ऐश्वर्या राय ने भी ऐसा ही किया था। इससे बच्चे की मानसिक और शारीरिक ग्रोथ होती है।

परिवार का भी पड़ता है असर

खाने के साथ साथ आपके जेनेटिक्स का प्रभाव भी पड़ता है। अक्सर आपकी हाइट और स्किन आपने माता पिता की तरह ही होती है। अगर मां बाप में से कोई लंबा है तो आप लंबे होते हैं। हालांकि सही खान पान से आप इसको बदल भी सकते हैं। कई बार देखा जाता है कि माता पिता के छोटे हाइट होने के बाद भी बच्चे लंबे होते हैं और इसका कारण खानपान ही होता है।

नोट- आर्टिकल में दी गई जानकारी महज आम जानकारी है। ये लेख किसी चिकित्सा से बात करके नहीं लिखा गया है। बच्चों की डाइट को लेकर कोई भी कदम उठाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X