इन्होंने शुरू किया 'स्टार किड' का ट्रेंड..बड़े-बड़े स्टार्स का स्टारडम इनके आगे FAIL
Recommended Video

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन आज 6 साल की हो गईं हैं। 2011 में जब आराध्या का जन्म हुआ था तो पूरा ध्यान मीडिया का बच्चन परिवार पर ही था। पिछले 6 सालों से आराध्या लगातार पॉपुलर स्टार किड की लिस्ट में सबसे उपर आती हैं।
अगर देखा जाए तो आराध्या हमारे देश की पहली बेबी सेलिब्रिटी हैं। वो स्टार किड हैं और जब ऐश्वर्या प्रेग्नेंट थी तभी से मीडिया में वो खूब सुर्खियों में रही थीं। आराध्या के पहले स्टार किड्स इस तरह सुर्खियों में नहीं रहते थे जैसे आराध्या के जन्म के बाद ये कल्चर शुरू हुआ।

इसके बाद ये ट्रेंड कुछ ऐसा बना कि आराध्या के बाद अबराम और अब तैमूर ऐसे स्टारकिड्स हैं जिनकी एक तस्वीर आती हैं सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो जाती है। लोग इन स्टार किड्स की तस्वीरें देखना चाहते हैं। आराध्या जब भी ऐश्वर्या या अभिषेक के साथ नजर आती हैं वो सुर्खियों में छा जाती हैं।
अमिताभ बच्चन ने अपनी पोती आराध्या की बेहद क्यूट तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि आराध्या जब घर में होती हैं तो घर में हर तरफ खुशियां ही खुशियां होती है।अभिषेक ने भी आराध्या की बहुत क्यूट तस्वीर शेयर की है।


Click it and Unblock the Notifications