11 साल की हुई आराध्या बच्चन, स्टाइल और पोज देने में मां ऐश्वर्या राय बच्चन को देती है टक्कर

Aaradhya Bachchan

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन 16 नवंबर को अपनी बेटी आराध्या बच्चन का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आराध्या 11 साल की हो चुकी हैं। लाडली को बर्थडे विश करते हुए मां ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया है। हालांकि इस फोटो के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन को काफी ट्रोल किया जा रहा है। फोटो में ऐश्वर्या बेटी आराध्या के लिप्स पर किस करती नजर आ रही हैं, जो यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया। यह पहली बार नहीं है जब आराध्या और ऐश्वर्या को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। इससे पहले भी कई बार एयरपोर्ट पर पैपराजी के सामने पोज करने या फिर बेटी का हाथ पकड़कर चलने की वजह से आराध्या और ऐश्वर्या को ट्रोल किया जा चुका है। लेकिन इन सब ट्रोलिंग से दूर बच्चन परिवार अपनी फेवरेट ग्रैंड डॉटर का खिताब आराध्या बच्चन को ही देता है।

आइए आपको बताते हैं Birthday Girl आराध्या बच्चन से जुड़ी कुछ बातें :

पापा जूनियर बच्चन हैं आराध्या के बेस्ट Buddy :

पापा जूनियर बच्चन हैं आराध्या के बेस्ट Buddy :

आराध्या अपने पापा अभिषेक बच्चन की काफी करीबी मानी जाती है। स्टार किड होने के बावजूद अभिषेक चाहते हैं कि आराध्या की परवरिश बिल्कुल नॉर्मल बच्चों की तरह ही हो। इस वजह से आराध्या को हमेशा कैमरे की चकाचौंध से दूर रखने की कोशिश करते हैं। हालांकि अभिषेक ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि आराध्या को यह अच्छी तरह से पता है कि वह बच्चन परिवार का हिस्सा है और इस परिवार की क्या अहमियत है। अभिषेक ने यह भी कहा कि ऑनस्क्रीन बोल्ड सीन नहीं करने की वजह से उन्हें कई प्रोजेक्ट्स से हाथ धोना पड़ा है लेकिन वह कुछ भी ऐसा नहीं करना चाहते हैं जिससे बेटी आराध्या असहज महसूस करे।

कभी अकेला नहीं छोड़ती है मां ऐश्वर्या राय बच्चन :

कभी अकेला नहीं छोड़ती है मां ऐश्वर्या राय बच्चन :

आराध्या बच्चन अपनी मां ऐश्वर्या राय बच्चन की लाडली है। ऐश्वर्या अपनी बेटी को लेकर काफी पजेसिव रहती हैं। वह कभी भी अपनी बेटी को अकेला नहीं छोड़ती हैं। जहां भी जाती हैं, वह बेटी आराध्या को साथ में लेकर जाती हैं। इस वजह से आराध्या को कई इंटरनेशनल अवॉर्ड फंक्शन में भी मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ रेड कार्पेट पर पोज करते हुए देखा जाता है। कहीं बाहर से आने पर मुंबई एयरपोर्ट पर भी ऐश्वर्या कई बार बेटी का हाथ कसकर थामे हुए नजर आ चुकी हैं।

पोज करने में मां को देती है कड़ी टक्कर :

पोज करने में मां को देती है कड़ी टक्कर :

आराध्या बच्चन अभी महज 11 साल की है लेकिन पोज देने में वह अपनी मां ऐश्वर्या राय बच्चन को अभी से ही टक्कर देती है। सिर्फ पोजिंग ही नहीं बल्कि आराध्या जब भी किसी फंक्शन में स्पॉट की जाती है, वह हमेशा अपनी स्टाइलिंग की वजह से भी मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खिंचती है। आराध्या को पेंटिंग और डांसिंग का काफी शौक है। वह मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती है। वह हर साल स्कूल के एनुअल फंक्शन में हर साल पार्टिसिपेट करती है।

दादा-दादी के आंखों का तारा है आराध्या :

दादा-दादी के आंखों का तारा है आराध्या :

आराध्या बच्चन ना सिर्फ अपनी मम्मी-पापा बल्कि अपने दादा अमिताभ और दादी जया बच्चन की भी लाडली है। जया बच्चन अक्सर अपनी बहू ऐश्वर्या की तारीफे करती रहती हैं। इस दौरान वह यह भी बताती है कि ऐश्वर्या कभी भी बेटी आराध्या का कोई काम मेड या नैनी के हाथों में नहीं छोड़ती है बल्कि खुद करना पसंद करती हैं। जया बच्चन ने एक बार इंटरव्यू के दौरान कहा था, "मैं ऐश को कई बार चिढ़ाती हूं कि आराध्या कितनी लकी है, मिस वर्ल्ड उसकी नर्स है"। वहीं अमिताभ बच्चन ने बताया कि सुबह के समय में जब आराध्या स्कूल जाती है तो अमिताभ बच्चन अपनी शूटिंग के लिए निकल जाते हैं। आराध्या तो दोपहर में घर वापस लौट आती है लेकिन अमिताभ को वापस लौटने में काफी देर होती है। इस वजह से आराध्या अपने दादा से नाराज हो जाती है। अमिताभ ने बताया कि आराध्या के फेवरेट कलर पिंक है। इसलिए जब पोती आराध्या नाराज होती है तो वह उसे पिंक कलर का हेयर बैंड गिफ्ट कर देते हैं। आराध्या इससे काफी खुश हो जाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X