लाल दुपट्टे वाली इस हसीना ने रातों-रात लूटी लाइमलाइट, 31 साल में बदला हुलिया तो पहचान नहीं पाए लोग

फिल्मी दुनिया में अक्सर कई सारे सितारे ऐसे आते हैं जो कि रातों-रात दर्शकों के बीच में छा जाते हैं और बाद में इंडस्ट्री से गायब हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही खूबसूरत अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जो की 17 साल की उम्र में रातों-रात स्टार बन गई थी। दरअसल हम बात कर रहे हैं 'लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता' गाने की एक्ट्रेस रितु शिवपुरी की।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रितु शिवपुरी की अदाओं का हर कोई दीवाना हो गया था। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ साउथ फिल्मों में भी काम किया। लेकिन कुछ फिल्मों में काम करने के बाद में वह धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाने लगी। लेकिन अब उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हुई नजर आ रही हैं।
रितु शिवपुरी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इस दौरान उनकी मुलाकात फिल्म मेकर पहलाद निहलानी से हुई। तब एक्ट्रेस को फ़िल्म आंखें ऑफर हुई। सिर्फ 17 साल की उम्र में रितु शिवपुरी ने इस फिल्म में काम किया। इस मूवी में उनके साथ गोविंदा और चंकी पांडे भी नजर आए और यह है ब्लॉकबस्टर भी साबित हुई।
इस फिल्म में रितु शिवपुरी पर लाल दुपट्टे वाली गाना फिल्माया गया था जो कि काफी ज्यादा पॉपुलर भी हुआ था। हालांकि आपको बता दें कि इसके बाद में एक्ट्रेस को बड़ी सफलता हासिल नहीं हो पाई और फिर उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपना हाथ आजमाया। जहां पर उन्होंने इस प्यार को क्या नाम दूं और करनजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ सनी लियोन जैसे सीरियल्स में काम किया।
हालांकि अब आपको बता दें कि रितु शिवपुरी ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया है और वह ज्वैलरी डिजाइनर का काम कर रही है। बाद में उन्होंने अनिल कपूर के शो 24 में भी काम किया था। आखरी बार एक्ट्रेस को नेटफ्लिक्स के शो क्लास में देखा जा चुका है। आज के वक्त में एक्ट्रेस को पर्दे पर बहुत ही काम देखा जाता है और सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव नजर आती है।


Click it and Unblock the Notifications











