..................... Aamir Khan's top 5 monsoon songs will add charm to your playlist, enjoy the rain! - Hindi Filmibeat

आमिर खान के ये टॉप 5 मॉनसून सॉन्ग्स, प्ले लिस्ट में लगाएंगे चार चांद, लीजिए बारिश का मजा!

By Filmibeat Desk
aamir khan

बॉलीवुड के सबसे वर्सेटाइल एक्टर्स में से एक आमिर खान ने कई यादगार रेन सॉन्ग्स में काम किया है, जिन्होंने दर्शकों पर कभी ना मिटने वाली छाप छोड़ी है। तो चलिए आमिर खान के पांच सबसे यादगार मानसून सॉन्ग्स पर नजर डालते हैं, जो अब हमारी मानसून प्लेलिस्ट का हिस्सा बन गए हैं।

ज़ूबी डूबी

"3 इडियट्स" का "ज़ूबी डूबी" एक फन और लाइवली सॉन्ग है, जो मानसून के दौरान प्यार और रोमांस की खुशी को पेश करता है। इसमें आमिर खान और करीना कपूर बारिश में नाचते हुए नज़र आ रहे हैं और उनका एनर्जेटिक परफोर्मेन इसे एक विजुअल और म्यूजिकल ट्रीट बनाता है।

जो हाल दिल का

"सरफ़रोश" का गाना "जो हाल दिल का" आज भी लोगों का पसंदीदा है। कुमार सानू और अलका याग्निक द्वारा गए गए इस गाने में आमिर खान संग सोनाली बेंद्रे की रोमांटिक केमिस्ट्री देखी जा सकती है। इमोशंस से भरे धुन और बारिश बैकड्रॉप के साथ यह गाना सभी के दिलों को छूता है।

आँखों से तूने क्या कह दिया

"गुलाम" का गाना "आंखों से तूने ये क्या कह दिया" एक रोमांटिक गाना है, जिसमें मानसून के साथ प्यार के जादू को महसूस किया जा सकता है। इसमें आमिर खान और रानी मुखर्जी हैं, और हल्की बारिश और दिल को छू लेने वाले बोल इसे उन लोगों के लिए पसंदीदा बनाते हैं जो बारिश के दिनों में रोमांटिक होना पसंद करते हैं।

देखो ना

"देखो ना" गाना आमिर खान और काजोल पर फिल्म फना में फिल्माया गया है। यह एक खूबसूरत गाना है जो मानसून के मौसम की खूबसूरती और रोमांस को बखूबी दर्शाता है।

घनन घनन

"लगान" का "घनन घनन" एक उम्मीद भरा गाना है, जो लंबे सूखे के बाद मानसून के आने का जश्न मनाता है। इसमें आमिर खान और फिल्म के कलाकार शामिल हैं। खुशी भरा नाच, पारंपरिक धुनें और बारिश के लिए उत्साह जश्न और राहत भरा माहौल बनाता है।

जब से आमिर खान की फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' की घोषणा हुई है, तब से सभी को इसका बेसब्री से इंतज़ार है। आमिर खान इसमें जेनेलिया देशमुख और दर्शील सफारी के साथ नज़र आएंगे और इस फिल्म का डायरेक्शन आरएस प्रसन्ना करेंगे। लोग आमिर खान को एक और दिलचस्प कहानी के साथ वापस आते देखने के लिए उत्साहित हैं, जो डाउन सिंड्रोम पर केंद्रित होगी।

इस फिल्म के साथ आमिर खान का लक्ष्य डाउन सिंड्रोम के बारे में बातचीत शुरू करना और इस स्थिति से पीड़ित लोगों की चुनौतियों को दिखाना है। इससे इस बात को लेकर उत्साह बढ़ गया है कि फिल्म इस नए विषय और समाज पर इसके प्रभाव को कैसे पेश करेगी।

Read more about: aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X