15 करोड़ की फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कर डाली 800 करोड़ से ज़्यादा की कमाई, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ी इंडस्ट्री

Zaira Wasim

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी फिल्में हैं जो की कमाई के मामले में हमेशा पीछे रह जाते हैं. हालांकि यह हमेशा नहीं रहता है. हिंदी फिल्मों का एक ऐसा वक्त भी आया जब कम बजट की फिल्में भी अच्छा खासा बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन करके ले गई. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसने 15 करोड़ की लागत में ही वर्ल्ड वाइड कमाई 800 करोड़ से भी ज्यादा की कर ली. हम बात कर रहे हैं फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार की. इस फिल्म में एक्ट्रेस ज़ायरा वसीम ने अपनी अदाकारी से हर किसी का दिल छू लिया था.

2017 में रिलीज हुई थी सीक्रेट सुपरस्टार

बता दें कि इस फिल्म को आमिर खान और किरण राव के प्रोडक्शन में बनाया गया था. बता दें कि साल 2017 में रिलीज हुई सीक्रेट सुपरस्टार फिल्म काफी ज्यादा जबरदस्त हिट हुई थी. इस फिल्म में एक ऐसी लड़की की कहानी दर्शाई गई थी जो कि दुनिया से छिपकर अपना चेहरा बोरकर से ढक कर म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया करती थी. फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार कम बजट में तैयार होने वाली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक मानी जाती है.

जायरा वसीम ने छोड़ी 2019 में फिल्म इंडस्ट्री

जायरा वसीम ने इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया और पूरी दुनिया का दिल जीत लिया. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सीक्रेट सुपरस्टार की सक्सेस के बाद में सायरा वसीम ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया. जायरा वसीम की साल 2019 में आई 'द स्काई इज पिंक' फिल्म रिलीज हुई और उसके बाद से ही उन्होंने फिल्मी करियर में एक भी फिल्म नहीं दी. बता दें कि ज़ायरा वसीम ने 19 साल की उम्र में ही फिल्मों से दूरी बना ली और इस्लाम की राह पर चलना स्वीकार किया. बता दें कि जायरा वसीम ने दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार, और द स्काई इज पिंक महज़ तीन फिल्मों में ही काम किया.

More from Filmibeat

Read more about: zaira wasim kiran rao aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X