आमिर खान की इस फिल्म ने पूरे किए रिलीज के 31 साल? इमोशंस और रिश्तों की बेहद सुंदर कहानी!

महेश भट्ट द्वारा डायरेक्टेड फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' (1993) में यंग और चार्मिंग आमिर खान और खूबसूरत एक्ट्रेस जूही चावला ने लीड रोल निभाया था।
इस फिल्म ने अपनी अवॉर्ड विनिंग डायरेक्शन, जबरदस्त परफॉमेंस, दिल छू लेने वाले गाने, और इमोशनल लेकिन खूबसूरत कहानी के साथ फिल्म ने लाखों दिलों को छुआ था। अपनी रिलीज की 31 साल बाद भी यह फिल्म दिलों को छू रही है और यही चीज इसे फिर देखने लायक बनाती है।
"हम हैं राही प्यार के" आमिर खान की उन फिल्मों में से एक है जिसमें उन्होंने एक अच्छे दिल वाले लवर बॉय की भूमिका निभाई है। ऐसे में इस फिल्म के जरिए उन्होंने एक ऐसे किरदार में जान फूंकी है जो रोमांटिक, फनी, चीयरफुल और बेहद इमोशनल है।
दर्शकों को जूही चावला के साथ उनकी केमिस्ट्री बेहद पसंद आई, जिससे वे 90 के दशक की क्लासिक ऑन-स्क्रीन जोड़ी बन गईं। फिल्म की असली खूबसूरती उसकी कहानी में है, जो न सिर्फ एक रोमांटिक लव स्टोरी बताती है, बल्कि आमिर खान और तीन टैलेंटेड चाइल्ड एक्टर्स शारुख भरूचा, कुणाल खेमू और बेबी अशरफा के बीच के इमोशनल रिश्ते को भी खूबसूरती से दर्शाती है।
अपनी आकर्षक कहानी के अलावा, "हम हैं राही प्यार के" अपने टाइमलेस गानों के लिए भी पॉपुलर है। चाहे वह "घूँघट की आड़ से दिलबर का", "मुझसे मोहब्बत का इज़हार", "यूँ ही कट जाएगा सफ़र के साथ", "वो मेरी नींद मेरा चैन मुझे" हो या दूसरे, सभी गाने एक खास जगह रखते हैं और सभी के प्लेलिस्ट में भी देखते जाते हैं।
क्रिसिट्स द्वारा अच्छे रिव्यू हासिल करने वाली 'हम हैं राही प्यार के' फिल्म, यह आज भी 90 के दशक की बॉलीवुड फिल्मों की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर बनी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications